जोधपुर

निखरने लगा पीपाड़सिटी के सांपा सरोवर का स्वरूप

पीपाड़सिटी नगर पालिका की ओर से शहर के प्राचीन सांपा सरोवर में घाट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। इसके कार्य के लिए पालिका की ओर से अनुमानित तीस लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान हैं। इसके निर्माण के दौरान सौन्दर्यकरण के लिए अलग अलग पीलर खड़े उस पर आर्कषण डिजाइन के जोधपुरी पत्थर से पोलों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सांपा सरोवर एक अलग रूप लेगा एवं आमजन के लिए एक भ्रमणीय स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।

less than 1 minute read
Jan 14, 2022
निखरने लगा पीपाड़सिटी के सांपा सरोवर का स्वरूप

पीपाड़सिटी (जोधपुर). नगर पालिका की ओर से शहर के प्राचीन सांपा सरोवर में घाट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। इसके कार्य के लिए पालिका की ओर से अनुमानित तीस लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान हैं।

इसके निर्माण के दौरान सौन्दर्यकरण के लिए अलग अलग पीलर खड़े उस पर आर्कषण डिजाइन के जोधपुरी पत्थर से पोलों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सांपा सरोवर एक अलग रूप लेगा एवं आमजन के लिए एक भ्रमणीय स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा। अधिशासी अधिकारी सुरेशचन्द शर्मा के प्रयासों से सांपा सरोवर का सौन्दर्यीकरण कार्य करवाया जा रहा है।


अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को अवलोकन कर घाट के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए प्रवेश द्वार के चार पीलर खड़े कराए। शर्मा पीपाड़सिटी के विकास व सौन्दर्यकरण के कार्य करवाने को लेकर हमेशा सक्रिय रहे हैं।

इसके कार्यकाल में ज्योतिबा फुले पार्क, गौरव पथ, व्यास पार्क, म्यूजिकल फव्वारा, इन्दिरा कॉलोनी में अशोक उद्यान का कार्य पूरे कराए जा चुके है, शहर के सौंदर्यीकरण के कड़ी में आगामी दिनों में केंद्रीय बस स्टैंड पर गांधी बाल वाटिका एवं सांपा सरोवर पर निर्माणाधीन घाटों का लोकापर्ण किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष समुदेवी सांखला के अनुसार शहर में विकास कार्यो के साथ सौंदर्यीकरण को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही। सांपा सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की लंबे समय से नागरिकों की ओर से मांग की जा रही हैं, गणपति विसर्जन, देव झूलनी, गणगौर महोत्सव सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का प्रमुख स्थल होने से पालिका की ओर से इसके विकास के लिए अनुमानित तीस लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें कबूतरों के दाने के लिए चौक, बैठने के लिए बेंच सहित घाट का निर्माण कर चन्द्र आकर में किया जाएगा।

Published on:
14 Jan 2022 11:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर