27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल से फरार हिस्ट्रीशीटर एटीएस की मदद से गिरफ्तार

- उदयपुर एटीएस की मदद से चित्तौडग़ढ़ के कपासन में पकड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 13 Feb 2020, 12:58 AM IST

पांच साल से फरार हिस्ट्रीशीटर एटीएस की मदद से गिरफ्तार

पांच साल से फरार हिस्ट्रीशीटर एटीएस की मदद से गिरफ्तार

जोधपुर. प्रतापनगर थाना पुलिस ने पांच साल से फरार एक हिस्ट्रीशीटर को उदयपुर एटीएस की मदद से चित्तौडग़ढ़ के कपासन से गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी अमित सिहाग के अनुसार चानणा भाखर में आचार्यों की गली निवासी अशोक (२७) पुत्र ओमप्रकाश राव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पांच स्थाई गिरफ्तारी वारंट व एक गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा है। पांच साल से उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच, उसके चित्तौडग़ढ़ में होने की सूचना मिली। उदयपुर की एटीएस ने कांस्टेबल महेश कुमार व लादूराम ने उसे कपासन में दबोच लिया। आरोपी को जोधपुर लाकर गिरफ्तार किया गया। वह चोरी का आरोपी है।

महिला के गले से सोने का मादलिया छीनने का आरोप

डांगियावास थानान्तर्गत बासनी निकुबा गांव के खेत स्थित ढाणी में सो रही महिला के गले से सोने का मादलिया छीनकर एक व्यक्ति भाग निकला। पुलिस के अनुसार बासनी निकुबा निवासी भंवरलाल पुत्र भींयाराम बिश्नोई ने नांदड़ा कला निवासी विकास उर्फ बगड़ाराम पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी के गले से मादलिया छीनकर ले जाने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत दस फरवरी की देर रात पति-पत्नी व बच्चे घर में सो रहे थे। तब आरोपी मकान में घुसा और सो रही पत्नी के गले से एक तोला सोने का मादलिया छीन लिया। महिला जागी और चिल्लाई तो पति भी उठ गया। उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन वो धक्का-मुक्की कर भाग निकला। वारदात के एक दिन बाद पीडि़त पक्ष थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। हेड कांस्टेबल शेषाराम ने बुधवार को मौका मुआयना किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग