30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hit & Run : घर के बाहर चौकी पर सोए व्यक्ति को गाड़ी ने कुचला, मौत

- अज्ञात वाहन ने जान ली, सुबह होने पर खून से लथपथ शव मिला

less than 1 minute read
Google source verification
Hit & Run in Jodhpur

पुलिस स्टेशन माता का थान

जोधपुर.

माता का थान थानान्तर्गत नरसिंह की प्याऊ व रामसागर चौराहे के बीच राजीव गांधी नगर गली-2 में मकान के बाहर चौकी पर सो रहे एक व्यक्ति को गुरुवार रात दो बजे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक गाड़ी को भगा ले गया।

थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि राजीव गांधी नगर गली-2 निवासी जितेन्द्र (40) पुत्र रामचन्द्र माली रात को मकान के बाहर चौकी पर सोया था। मां घर में सोई थी। शुक्रवार सुबह उजाला होने पर वह लहुलूहान हालत में मृत पाया गया। आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। एफएसएल को बुलाकर साक्ष्य संकलन करवाए गए। जांच में सामने आया कि रात दो-ढाई बजे तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने चौकी पर सोए जितेन्द्र को कुचल दिया था, जिससे उसका मौके पर ही दम टूट गया था। जांच के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक के जीजा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक स्टील बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह अविवाहित था और अपनी मां के साथ रहता था। उसकी तीन बहनें हैं।

Story Loader