1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होम क्वारेंटाइन विद्यार्थी हो रहे हैं परीक्षा से वंचित, परीक्षा में बैठे तो महामारी एक्ट की एफआइआर

- परीक्षा में नहीं बैठे तो भविष्य खतरे में- आरपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड ने नहीं जारी की गाइडलाइन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 20 Sep 2020, 11:17 AM IST

 होम क्वारेंटाइन विद्यार्थी हो रहे हैं परीक्षा से वंचित, परीक्षा में बैठे तो महामारी एक्ट की एफआइआर

होम क्वारेंटाइन विद्यार्थी हो रहे हैं परीक्षा से वंचित, परीक्षा में बैठे तो महामारी एक्ट की एफआइआर

जोधपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी), राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सहित प्रदेश की अन्य भर्ती परीक्षा एजेंसियों की ओर से कोविड पॉजिटिव छात्र-छात्राओं के लिए कोई गाडइलाइन नहीं होने से वे परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर पॉजिटिव छात्रों का प्रवेश मना है। अगर कोई अलाक्षणिक (एसिंपटोमैटिक) होम क्वारेंटाइन परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंच भी जाए तो महामारी एक्ट के अंतर्गत उस पर मुकदमा दर्ज हो सकता है और परीक्षा नहीं दें तो उसका भविष्य चौपट।

उधर केंद्र की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2020 और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आइआइटी-जेईई में कोविड-19 परीक्षार्थियों के बैठने के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था की गई थी। सालों बाद निकली भर्ती परीक्षाओं से वंचित

राज्य में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कई सालों बाद होता है। छात्र भी लंबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे रहते हैं। ऐसे में कोविड-19 पॉजिटिव होने पर उनकी सालों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। 31अगस्त को हुई बीएसटीसी परीक्षा में ऐसे छात्र वंचित रह गए। १६ सितम्बर को हुई पीटीईटी परीक्षा में भी ऐसे छात्रों का बीएड करने का सपना फिर से एक साल आगे सरक गया। इन परीक्षाओं में कोविड पॉजिटिव परीक्षार्थियों का प्रवेश मना था। 17 सितम्बर को लाइबे्ररी गे्रड-3 भर्ती परीक्षा से भी परीक्षार्थी वंचित रह गए। वन विभाग की रेंजर/एसीएफ परीक्षा 19 सितम्बर को होनी थी लेकिन आरपीएससी ने इसको स्थगित करने सैंकड़ों परीक्षार्थियों को राहत दी। यह भर्ती करीब दो दशक बाद हो रही थी।

अब इन परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी चिंतित
नवम्बर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, कर्मचारी चयन बोर्ड की तकनीशियन भर्ती की 3 परीक्षाएं, हाईकोर्ट में ड्राईवर, स्टेनो व एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा होनी है। 24 सितम्बर से नेट परीक्षा शुरू हो रही है। इसके अलावा 28 सितम्बर को देश में एनएलयू की प्रवेश परीक्षा क्लेट भी होनी है। क्लेट कंसोर्टियम भी कोविड-19 पॉजिटिव छात्रों को विशेष मौका नहीं देगा।

विवि में कोविड-19 छात्रों के लिए होगी विशेष परीक्षा
प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। कोविड-19 संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए बाद में स्थिति सामान्य होने पर विशेष परीक्षा आयोजन का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा।