23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Illegal Gas Refilling : गैस की अवैध रिफिलिंग, 28 सिलेण्डर जब्त

- दो गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक मशीन, तराजू, नोजल, टैक्सी जब्त, सिलेण्डरों में 15 घरेलू टंकियां शामिल

Google source verification

जोधपुर।
रसद विभाग की अनदेखी के चलते शहर में एक बार फिर गैस की अवैध रिफिलिंग शुरू हो गई है। पुलिस ने बासनी थाने के पीछे मेघवालों की ढाणी मार्ग पर एक दुकान में दबिश देकर ऑटो रिक्शा में गैस की अवैध रिफिलिंग पकड़ी। घरेलू गैस के 15 सिलेण्डरों सहित 28 सिलेण्डर (28 Gas cylinder seized) और अन्य सामग्री जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया गया। (Illegal Gas Refilling in vehicles)
सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) चक्रवर्तीसिंह राठौड़ ने बताया कि मेघवालों की ढाणी मार्ग पर महादेव ऐसेसरीज नामक दुकान में गैस की अवैध रिफिलिंग होने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद पुलिस ने दबिश दी, जहां एक ऑटो रिक्शा में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। पुलिस ने तलाशी ली तो मौके से घरेलू गैस के 15, वाणिज्यिक के 7 और एक छोटी टंकी, गैस भरने में प्रयुक्त होने वाली मशीन, तराजू, रिफिलिंग नोजल व ऑटो जब्त किया गया। पाली में शिवपुरा थानान्तर्गत लानेरा निवासी किशोर कुमार, सुनील कुमार व राजीव गांधी कॉलोनी निवासी महबूब खां को गिरफ्तार किया गया।
ढाबे पर गैस की रिफिलिंग, 5 सिलेण्डर जब्त
एसीपी चक्रवर्तीसिंह के नेतृत्व में भगत की कोठी थाना पुलिस ने संजय कॉलोनी में एक ढाबे पर दबिश देकर गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहे कॉलोनी निवासी प्रेमाराम पुत्र हेमाराम बंजारा को गिरफ्तार किया। मौके से घरेलू व व्यवसायिक गैस के 5 सिलेण्डर, गैस भरने में प्रयुक्त होने वाली मशीन, नोजल पाइप, तराजू जब्त किए गए।