10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे ढाबों में परोसी जा रही अवैध शराब

- पुलिस ने ढाबों पर छापे मारकर पकड़ी अवैध शराब
less than 1 minute read
Google source verification
,

सड़क किनारे ढाबों में परोसी जा रही अवैध शराब,सड़क किनारे ढाबों में परोसी जा रही अवैध शराब

जोधपुर।
विवेक विहार थाना पुलिस ने मुख्य सड़कों के किनारे बने दो ढाबों में गुरुवार को दबिश देकर शराब के सौ से अधिक पव्वे जब्त कर दोनों संचालकों को गिरफ्तार किया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह जनों और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दस जनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि सड़क किनारे ढाबों में शराब परोसने और अवैध बिक्री की सूचना मिली। तस्दीक के बाद रात को दो ढाबों में दबिश दी गई, जहां से अवैध देसी शराब के 104 पव्वे जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज कर मूलत: नेपाल हाल सरदारपुरा दूसरी बी रोड निवासी लोकेश पुत्र राम बजायर और मूलत: ब्यावर जिले के जैतारण थानान्तर्गत झुझड़ा में हरिजन का बास हाल विवेक विहार सेक्टर-एफ निवासी सोनू पुत्र कानाराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह, धारदार तलवार लेकर घूम रहे सालावास ववासी हंसराज पुत्र मोहनलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस कार्रवाई का विरोध करदे पर दो जनों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा लिया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह जनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 207 एमवी एक्ट में दो वाहन जब्त किए। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 10 लोगों के खिलाफ 60 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग