8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में दूध में डिटर्जेट व मावा में स्टार्च पाउडर की मिलावट मिली

    जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर चौपासनी रोड पर 8 सैंपल की फूड सैफ्टी वाहन से ऑन स्पॉट जांच

less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में दूध में डिटर्जेट व मावा में स्टार्च पाउडर की मिलावट मिली

जोधपुर में दूध में डिटर्जेट व मावा में स्टार्च पाउडर की मिलावट मिली

जोधपुर. जोधपुर में मिलावटियों के हौंसले बुलंद है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से उनके गिरेबां तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रहा है। संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर चौपासनी रोड पर 8 सैंपल की फूड सैफ्टी वाहन से ऑन स्पॉट जांच की गई, ये वाहन ऑन स्पॉट जांच कर बताता हैं कि मिलावट है या नहीं। इसका लाभ कोई भी आमजन अपने सैंपल की जांच कर उठा सकता है। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग के दौरान 2 सही पाए गए। 6 सैंपल में मिलावट पाई गई। दूध में डिटर्जेट व मावे में स्टार्च पाउडर की मिलावट मिली। संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिठाई, दूध व मावे में लगातार मिलावट की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए संभाग के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी व फूड लैब को इस पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है। शहर भर में अब सैंपलिंग होगी।