7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भंवरी देवी केस: राजनीति, प्रतिष्ठा के लिए इंद्रा ने भाई के साथ ही किया था एेसा, जिसे जान कर आएगी घिन्न

भंवरी देवी प्रकरण से सामने आया था कि सामाजिक चकाचौंध, राजनीतिक पद और महत्वाकांक्षाओं के पैरों तले किस तरह रिश्ते दरकते हैं। रिश्तों के इन कत्लों की चीख पूरे देश में गूंजी थी और इसमें भाई बहन जैसे गरिमामय रिश्ते का बेरहमी से कत्ल किया गया था। जानें पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification

image

Nidhi Mishra

Jun 03, 2017

Indira Bishnoi

Indira Bishnoi

भंवरी देवी प्रकरण की दूसरी चार्जशीट में सीबीआई ने मलखान को भंवरी के वनटाइम पार्टनर के रूप में पेश किया, जिसे मलखान ने मदेरणा को पद से हटाने के लिए यूज किया था, लेकिन बाद में मदेरणा के साथ मिलकर भंवरी के मर्डर की साजिश रची। मदेरणा को बदनाम करने के लिए मलखान की बहन इंद्रा विश्नोई ने भंवरी के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत भंवरी और मदेरणा की कॉन्ट्रोवर्शियल सीडी बनाई गई ताकि मदेरणा को ब्लैकमेल किया जा सके। लेकिन इसके उलट अति महत्वाकांक्षी भंवरी ने मदेरणा के साथ मलखान को भी ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। भंवरी के साथ साजिश करने वाली इंद्रा फरार थी, जिसे शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। अब तक इंद्रा दोनों नेताओं के लिए संकटमोचन का कार्य कर रही थी।

READ MORE: राजनीति और सेक्स का सबसे 'जहरीला कॉकटेल' बना था जोधपुर में, इन दो औरतों ने रची थी घिनौनी साजिश


भंवरी ने जब भी टेप सार्वजनिक करने की धमकी दी, इंद्रा ने बीच बचाव किया। 13 आरोपियों के खिलाफ दायर चार्जशीट में मदेरणा और मलखान सिंह के खिलाफ हत्या, अपहरण, आपराधिक साजिश और सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगा। भंवरी के पति अमरचंद पर भी आपराधिक षड्यंत्र, सबूत नष्ट करने और अपहरण के चार्जेस लगे। लेकिन फरार इंद्रा विश्नोई सहित चार अन्य के खिलाफ जांच अभी लंबित है।

READ MORE: राजनीति और सेक्स का कॉकटेल है 'भंवरी देवी प्रकरण'

एक और रहस्योद्घाटन में सीबीआई ने कहा कि डीएनए परीक्षण से साबित हो गया है कि भंवरी की सबसे छोटी बेटी गुनगुन मलखान से जन्मी है। सीबीआई ने राजनीतिक व सामाजिक प्रतिष्ठा पाने के लिए ही भंवरी ने ये सब कुछ किया। केस के मुख्य आरोपी महिपाल और मलखान राजनीतिक गलियारों में शराब व शबाब को पसंद करने वाले माने जाते हैं। चार्जशीट में ये भी लिखा गया कि भंवरी ने दो अलग-अलग स्थानों पर अपने व मदेरणा के आपत्तिजनक वीडियो भी शूट करवाए थे।

READ MORE: भंवरी देवी अपहरण व हत्या मामला: सुनवाई जारी, व्हील चेयर पर पेश हुए मदेरणा


पुलिस को 'ऑपरेशन वॉच' की वजह से इंदिरा गांधी नहर में देवी को मारने के लिए इस्तेमाल हुए हथियारों का सबूत मिला। नहर में गोताखोरों को दो पिस्तौलें और एक बल्ला मिला, जो कथित तौर पर देवी की खोपड़ी को कुचलने के लिए प्रयोग किया गया था। नहर से एक कलाई घड़ी, हड्डियां के कुछ टुकड़े, एक अंगूठी और एक लॉकेट सहित कुछ निजी वस्तुएं भी बरामद किए गए। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि ये चीजें भंवरी देवी की थीं। आरोपी बिशनाराम और कैलाश जाखड़ ने स्वीकार किया कि उसकी राख नहर में फेंकी थी। देवी की जली हड्डियों के टुकड़े भी बरामद हुए, जो सीबीआई द्वारा एम्स नई दिल्ली में टी डी डोगरा को डीएनए जांच के लिए प्रस्तुत किए गए।

ये भी पढ़ें

image