17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को यातायात नियमों की दी जानकारी

मजन में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात पुलिस आयुक्ताल द्वारा यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सूरसागर आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
web_272_3.jpg


जोधपुर. आमजन में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात पुलिस आयुक्ताल द्वारा यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सूरसागर आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मौके पर यातायात पुलिस के हनुमान सिंह ने यातायात वाहन में लगे चलचित्र के द्वारा बच्चों को समझाते हुए बच्चों को प्रश्नोत्तरी के द्वारा उनको संतुष्ट किया गया। इनके साथ डूंगराराम, संपटनाथ ने भी सहयोग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तेनसिंह सांखला ने इनका स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में विद्याथीZ मौजूद थे।

इस अवसर पर यातायातकर्मियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण को बताते हुए इनमें कमी लाने के सुझाव दिए, विशेष कर नाबालिग विद्यार्थियों को वाहन नहीं चलाने की जानकारी के साथ इसके दुष्परिणाम को विस्तृत रूप से बताया साथी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया हेलमेट सीट बेल्ट वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें रेड लाइट का और जंप के बारे में जानकारी दी। विद्यालय बाल वाहिनी के नियमों में मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना के बारे में भी बताया सभी विद्यार्थियों को यातायात के पंपलेट्स वितरित किए। अंत में प्रधानाचार्य तेनसिह सांखला ने सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पूर्ण पालन का विश्वास दिलाते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।