9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्त परीक्षण की नेट जांच तकनीक को लेकर शपथ पत्र पेश करने के निर्देश

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में एचआईवी रोगियों के रक्त परीक्षण की उच्चस्तरीय नेट जांच तकनीक स्थापित करने को लेकर शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
रक्त परीक्षण की नेट जांच तकनीक को लेकर शपथ पत्र पेश करने के निर्देश

रक्त परीक्षण की नेट जांच तकनीक को लेकर शपथ पत्र पेश करने के निर्देश

मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांति तथा न्यायाधीश विनित कुमार माथुर की खंडपीठ में याचिकाकर्ता ऋतुराज सिंह राठौड़ की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि एम्स जोधपुर एवं महाराणा भूपाल अस्पताल, उदयपुर में एचआईवी रोगियों के रक्त परीक्षण की उच्चस्तरीय नेट जांच तकनीक स्थापित की गई है। खंडपीठ ने नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाईजेशन (नाको) को कहा कि वह विशेषज्ञों को एम्स, जोधपुर और महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल, उदयपुर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का दौरा करने के लिए भेजे और इसके संचालन की स्थिति के संबंध में कोर्ट के समक्ष इस आशय की सील बंद रिपोर्ट पेश करे कि इसमें कोई सुधार करने की आवश्यकता है या नहीं। कोर्ट ने राज्य को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में इसी तरह के उपकरणों की स्थापना के संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिए। याचिकाकर्ता ने संक्रमित खून चढ़ाने से एचआईवी व हेपेटाइटिस होने की आशंका जताते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें बताया गया था कि नेट तकनीक से खून में संक्रमण का कुछ दिनों में ही पता चल जाता है, लेकिन वर्तमान में उपयोग ली जा रही तकनीक से संक्रमण पता चलने में काफी दिन लग जाते हैं। इसके चलते कई मामलों में रोगियों को संक्रमित खून चढ़ा दिया जाता है। खंडपीठ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भी प्रतिवादी के रूप में शामिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग