1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Trade Fair : ईपीसीएच सेंटर बोराना औद्योगिक क्षेत्र में 20 से 22 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप राजस्थान में औद्योगिक विकास को विश्वपटल पर नई ऊंचाइयां देने के उद्देश्य से आगामी 20 से 22 मार्च तक जोधपुर के ईपीसीएच सेंटर बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अंतराराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Trade Fair  : ईपीसीएच सेंटर बोराना औद्योगिक क्षेत्र में 20 से 22 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

Trade Fair : ईपीसीएच सेंटर बोराना औद्योगिक क्षेत्र में 20 से 22 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

ईपीसीएच सेंटर बोराना औद्योगिक क्षेत्र में 20 से 22 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने ली अहम बैठक

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप राजस्थान में औद्योगिक विकास को विश्वपटल पर नई ऊंचाइयां देने के उद्देश्य से आगामी 20 से 22 मार्च तक जोधपुर के ईपीसीएच सेंटर बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अंतराराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा।

इसे लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद एवं राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में जोधपुर के बोरानाड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख, राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद के उपाध्यक्ष महावीरप्रताप शर्मा, संयुक्त निदेशक पी.आर शर्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं निर्यातक उपस्थित थे। राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद एवं राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बैठक में इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए इससे जुड़ी तैयारियों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए इसे आशातीत सफल बनाने के लिए हर स्तर पर व्यापक एवं समयबद्ध प्रयासों में जुटने के निर्देश दिए।

कई देशों को न्योता

अरोड़ा ने बताया कि इसके लिए यूरोप, अमेरिका, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के भारतीय दूतावास एवं उच्चायुक्तों के माध्यम से विदेशी क्रेताओं से सम्पर्क कर इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमन्त्रित किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद एवं प्रमुख निर्यातक तथा निर्यातक संगठन भी वांछित सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस व्यापार मेले के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न उद्यमियों एवं निर्यातकों से सुझाव आमंत्रित कर उन पर मुख्य रूप से अमल किया जाएगा।

कारीगरों को प्रोत्साहन

अरोड़ा ने कहा कि एक्सपो से विशेष रूप से संभाग के उन कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिन्हें गांव-गांव में काम करके अपने उत्पादों को बेचने के लिए दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों में जाना पड़ता है। इस आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक खरीदारों तक उत्पाद पहुंचेंगे तथा स्थानीय उत्पादों के प्रति इनका आकर्षण बढ़ेगा।

Story Loader