5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय जोधपुर: 1 शिविर, 1 दिन और 2563 जनों का रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान

    जानिए किस ब्लड बैंक में कितना रक्त हुआ एकत्रित

2 min read
Google source verification


1-एमडीएम ब्लड बैंक 300 यूनिट

2- एमजीएच ब्लड बैंक 320 यूनिट
3- उम्मेद अस्पताल ब्लड बैंक 300 यूनिट

4- पारस ब्लड बैंक 499 यूनिट
5- मेडिपल्स ब्लड बैंक 240 यूनिट

6-अम्बिका ब्लड बैंक 904 यूनिट
कुल - 2563 यूनिट

जोधपुर. जोधपुर में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ 2563 जनों ने रक्तदान कर दिखाया। आयोजक का दावा हैं कि प्रदेश में पहली बार इतना रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान हुआ है। सुमित्रा की 29वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुमित्रा सेवा संस्थान ने आनन्द मंगल गार्डन 80 फ ीट रोड भदवासिया में रक्तदान शिविर आयोजित किया था। शिविर में 2563 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में जोधपुर, बाड़मेर, नागौर व पाली सहित जोधपुर संभाग के विभिन्न गांवों, कस्बों एवं दूरदराज ढाणियों से आए युवा व महिलाओं ने भागीदारी निभाई। शिविर में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। सभी रक्तदाताओं को आइएसआई मार्क के हेलमेट उपहार स्वरूप दिए गए। शिविर में रक्तवीरों के लिए 800 लीटर दूध, मक्खन ब्रेड, 7 क्विंटल सेव तथा 350 लीटर फ्रूटी जूस भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शरीक हुए।

बहन की मौत के बाद जागे चौधरी के जज्बात
इस संस्थान का गठन बावड़ी के खारी गांव में जाए-जन्में जयवीर चौधरी ने सन 2012 में किया था। जयवीर चौधरी ने सर्वप्रथम 2012 में 16 वर्ष की अवस्था में पहली बार रक्तदान किया था। जयवीर की बहन सुमित्रा का रोड एक्सीडेंट में 21 सितंबर 2012 को खून की कमी के कारण देहांत हो गया। सुमित्रा को बावड़ी से जोधपुर लाया गया। रक्तवीरों ने रक्त भी दिया, लेकिन रक्तस्राव अधिक हो जाने के कारण बहन को बचा नहीं पाए। उसी दिन से जयवीर ने अपने जीवन में एक ध्येय एवं लक्ष्य तय कर रक्तदान के प्रति जागरूकता लाते रहने का संकल्प ले लिया। फिर उन्होंने अधिकाधिक रक्तदान करने एवं रक्तदान के शिविर आयोजित करने का कार्य शुरू कर दिया। अब तक तक जयवीर एवं सुमित्रा सेवा संस्थान के सदस्यगणों ने 813 रक्तदान शिविरों में हजारों यूनिट रक्त संग्रहण किया। कोरोना काल में जोधपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार 60 दिनों में 60 गांवों में रक्तदान शिविर लगाए। उन्होंने कहा कि ऑन कॉल डोनर भी सबसे अधिक इसी संस्थान ने उपलब्ध करवाए। राज्य के चिकित्सा मंत्री ने गत 1 अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में संस्थागत श्रेणी में सुमित्रा सेवा संस्थान को राजस्थान स्वैच्छिक रक्तदान अवार्ड से नवाजा था। जयवीर के पिता जीवणराम मुंडन बीएसएफ में सेवाएं दे रहे हैं और माता गृहिणी है।