9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के जैन मंदिर से सात प्राचीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, उठी जैन मंदिरों की सुरक्षा की मांग

- चोरों ने पार्श्वनाथ जैन मंदिर में लगाई सेंध - तीन दान पात्र तोड़ लाखों का चढ़ावा चुराया
2 min read
Google source verification
Jodhpur,jodhpur news,jain temple,Jodhpur Hindi news,theft Statue of God,theft in Jain temple,jodhpur crime,eight metal statue,jain temple in rajasthan,jodhpur crime news,

जोधपुर के जैन मंदिर से सात प्राचीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, उठी जैन मंदिरों की सुरक्षा की मांग

- सोने-चांदी के आभूषण, छत्र व मुकुट भी गायब

जोधपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में सोमवार रात सेंध लगाकर चोरों ने पार्श्वनाथ भगवान की अष्टधातु से निर्मित सात मूर्तियां, कीमती आभूषण, चांदी के छत्र व मुकुट के साथ तीन दान पात्रों में रखे चढ़ावे के लाखों रुपए चुरा लिए। पुलिस के अनुसार गुरों का तालाब के पास स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुजारी ने मंगलवार तड़के गेट खोले तो अष्टधातु से निर्मित सात मूर्तियां, आभूषण, चांदी के नौ छत्र, सोने का एक मुकुट, सोने व चांदी की चेन, पद्मावती माता का चांदी का एक मुकुट व चांदी का छत्र भी गायब थे। पुजारी ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील चौरडिय़ा को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व एमओबी टीम मंदिर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। ट्रस्ट अध्यक्ष की तरफ से एफआइआर दर्ज की गई है।

तीन दान पात्रों से लाखों रुपए का चढ़ावा चोरी

मंदिर में करीब दस दान पात्र हैं, लेकिन चोरों ने तीन बड़े तीन दान पात्र ही तोड़े हैं। एक दान पात्र में ढाई से तीन लाख, दूसरे में साठ हजार और तीसरे दान पात्र में करीब तीन लाख रुपए थे।

तीन बोरों में भरकर ले गए सामान

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज व अब तक की जांच में पता चला कि रात दो-ढाई बजे के बीच तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के पीछे तालाब व पहाड़ी के रास्ते से आए। पेड़ के सहारे मंदिर में उतरे तथा लोहे का गेट खोल वारदात को अंजाम दिया।

पहाड़ी पर सिक्के गिरने से मिले सुराग

पुलिस उपायुक्त समीरकुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड भी मदद को बुलाई गई। पुलिस को मंदिर के पिछवाड़े पहाड़ी पर कुछ सिक्के नजर आए। इन सिक्कों के आधार पर उप निरीक्षक सोमकरण, भीम सिंह व कांस्टेबल महेन्द्र ने करीब एक किलोमीटर तक तलाश की। तब जाकर सिक्कों से भरी एक पोटली बरामद हुई। चोरों की तलाश की जा रही है।


जैन मंदिरों के सुरक्षा की मांग

जोधपुर. ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन जोधपुर के अध्यक्ष उम्मेदराज जैन व सचिव पीयूष पारख ने संभागीय आयुक्त से मिलकर जैन मंदिरों की सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार को प्रताप नगर स्थित गुरों का तालाब प्राचीन जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात करने वालों को गिरफ्तार कर प्राचीन मूर्ति, नकदी व आभूषण की जल्द बरामदगी कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को पाबंद करने की मांग की है। संभागीय आयुक्त ने बढ़ती चोरियों के मामलें में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग