9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागजों में अटका जोधपुर का रिंग रोड प्रोजेक्ट, डेडलाइन पार करके भी नहीं हो रहा शुरू

इसके बाद इसको मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई।
2 min read
Google source verification
development of jodhpur news

JDA, Jodhpur Development Authority, ring road news, ring road project of jodhpur, development of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

अविनाश केवलिया/जोधपुर. जिले के लिए महत्वपूर्ण रिंग रोड प्रोजेक्ट पहले कागजों में अटका रहा है। किसी तरह जब धरातल पर आने को हुआ, तो बिजली के खम्भों और पाइप लाइन से सरकार के हाथ रोक दिए। इस काम को शुरू करने के लिए जो डेडलाइन थी, वह भी गुजर चुकी है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट लेटलतीफी की भेंट चढ़ रहा है। शहर के आस-पास रिंग रोड के अटके प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करीब तीन साल पहले जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मिलकर काम शुरू किया। जमीन अधिग्रहण से लेकर अन्य कागजी दस्तावेज में ही समय गुजर गया। इसके बाद इसको मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई। यहां भी कोई विशेष गति नहीं मिली। टैंडर प्रक्रिया के बाद कार्यादेश जारी हुए और अप्रेल में काम शुरू करने का दावा किया गया। तीन माह बाद 8 जुलाई काम शुरू करने की डेडलाइन थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

75 किलोमीटर सड़क पहले चरण में

डांगियावास से शुरू होकर यह रिंग रोड सड़क केरू होते हुए नागौर रोड तक बननी है। इसकी लम्बाई 75 किलोमीटर होगी। इसके दूसरे चरण में नागौर रोड से पुन: डांगियावास तक 26 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।

एक हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर लापरवाही
रिंग रोड प्रोजेक्ट का यह पहला चरण करीब एक करोड़ लागत का है। इतने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सरकारी विभागों की गंभीरता भी दिखाई नहीं दे रही। शुरू करने के दावे के तीन माह बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है। ऐसे में समय पर पूरा होने को लेकर भी संशय है। एक नजर में रिंग रोड

- 75 किलोमीटर सड़क होगी पहले चरण में
- 1 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे

- डांगियावास से केरू होकर नागौर रोड तक पहला चरण
- 2 साल में पूरा करना है पहला चरण

- 8 जुलाई तक काम शुरू करने की डेडलाइन
- 26 किलोमीटर सड़क होगी दूसरे चरण में

शहर के आस-पास पूरा रोड सर्किल बनाना है
जैसलमेर मार्ग से पाली रोड और वहां से डांगियावास तक रिंग रोड का काम पहले ही हो चुका है। यह डांगियावास जो कि जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है उसे नागौर रोड से मिलाने का काम है। इसके बाद नागौर रोड से पुन: जैसलमेर रोड को मिलाने का काम आगे प्रस्तावित किया गया है।

इनका कहना...
यह बात सही है कि अप्रेल-मई में हमें रिंग रोड का काम शुरू करना था। जहां यह काम होना है वहां बिजली के खम्भे और पानी की पाइप लाइन हटाने जैसे कार्य अभी करने है। वैसे शुरू करने की तिथि 8 जुलाई थी। जो ज्यादा देरी वाली बात नहीं है। हम जल्द काम शुरू करवा देंगे।

- एसके मिश्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जोधपुर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग