31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जेएनवीयू बनेगा वाई-फाई कैम्पस, विद्यार्थियों को मिलेगी एक जीबी इंटरनेट की निशुल्क सुविधा

रिलायंस जियो की ओर से हाई स्पीड इंटरनेट की वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 27 Sep 2017, 3:13 PM IST

jnvu of jodhpur

jnvu, wifi campus, universities in jodhpur, jai narayan vyas university, higher education in jodhpur, Jodhpur

जोधपुर . जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का पूरा कैम्पस अब वाई-फाई होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के बीच तीन साल के लिए एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत विवि के सभी संकायों और केन्द्रीय कार्यालय परिसर में रिलायंस जियो की ओर से हाई स्पीड इंटरनेट की वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उपभोक्ता विद्यार्थी को हर महीने एक जीबी इंटरनेट की निशुल्क सुविधा मिलेगी। कुलपति प्रोफेसर डॉ. आरपी सिंह की मौजूदगी में इस आशय का पत्र साइन किया गया। इस अवसर पर विवि कम्प्यूटर सेंटर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अखिल रंजन गर्ग, कुलसचिव प्रोफेसर पीके शर्मा, रिलायंस जियो इन्फ ोकॉम लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट आरवी बालासुब्रह्मण्यम अय्यर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए जियो रिलायंस की ओर से लगभग पूरे कैम्पस में ऑप्टिकल फ ाइबर कैबल बिछाई जाएगी। कैम्पस वाई-फाई करने का पूरा खर्च जियो रिलायंस वहन करेगा।

शुल्क जमा करवाने का एक और मौका

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीए एलएलबी, एलएलबी प्रथम वर्ष और बीबीए एलएलबी के एेसे विद्यार्थी जिनका नाम वरीयता सूची में नहीं आया है, उन्हें फीस जमा कराने के लिए मंगलवार और बुधवार को एक मौका और दिया गया है। इससे पहले एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमण्डल ने छात्रसंघ अध्यक्ष कांता ग्वाला और छात्र नेता राजेंद्र सिंह बालेसर के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर शुल्क जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी।

कुलपति से मिले छात्र, प्रोक्टर नियुक्त


जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्र नेता राजेंद्र सिंह बालेसर के नेतृत्व में छात्रों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। वे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह की स्मृति में इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए एक उद्यान के रख-रखाव की मांग कर रहे थे। कुलपति प्रो. आरपी सिंह से मिलने के बाद उन्होंने उद्यान रख-रखाव के लिए प्रोक्टर कमलसिंह की नियुक्ति कर दी। राजेंद्र सिंह के अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंदसिंह, मूलसिंह सेतरावा सहित कई छात्र विरोध प्रदर्शन के बाद कुलपति से मिले और अपनी समस्या बताई। छात्रों ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को भवन निर्माण शाखा से पेंटर आकर उद्यान के बाहर लगे भोमसिंह की नाम पट्टिका हटाने लगे थे। एेसे में उद्यान का रख-रखाव जरूरी है। कुलपति ने छात्रों की मांगें स्वीकार कर ली।