जोधपुर

JNVU गैंगरेप मामला: उदयमंदिर थाना पुलिस ने पूरी की जांच, कोर्ट में पेश की 414 पेज की चार्जशीट

जेएनवीयू के ओल्ड कैम्पस में हॉकी मैदान पर सामूहिक बलात्कार के बाद न सिर्फ पीड़िता बल्कि उसका साथी भी बेहद घबरा गए थे।

less than 1 minute read
Jul 26, 2023

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराना परिसर के हॉकी मैदान में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले उदय मंदिर थाना पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। आज घटना के 11वें दिन पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। यह चार्ज शीट कुल 414 पेजों की है। इससे पहले जोधपुर में 24 घंटे में चार्जशीट पेश करने का रिकॉर्ड है। जब जर्मन महिला बलात्कार मामले में पुलिस ने 24 घंटे में चार्जशीट पेश की थी।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: आज 3 जिलों में होगी अतिबारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

गौरतलब है कि ब्यावर से नाबालिग प्रेमी संग भागकर जोधपुर पहुंची अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ तीन छात्रों समंदरसिंह, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह ने विवि के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में गैंगरेप (Gangrape in JNVU) किया था। मॉर्निंग वॉकर्स के पहुंचने पर तीनों भाग छूटे थे, जिनको पुलिस ने दो घंटे में ही गणेशपुरा की पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों के अलावा पुलिस ने प्रेमी युगल के साथ छेड़छाड़ करने वाले पावटा स्थित गेस्ट हाउस के कर्मचारी सुरेश को भी गिरफ्तार किया है।

जेएनवीयू के ओल्ड कैम्पस में हॉकी मैदान पर सामूहिक बलात्कार के बाद न सिर्फ पीड़िता बल्कि उसका साथी भी बेहद घबरा गए थे। वे रो और चिल्ला रहे थे। यहां तक कि पुलिस में शिकायत तक नहीं करना चाहते थे। दो बुजुर्गों की मदद से उन्हें संबल देकर पुलिस बुलाई। सेना भर्ती की तैयारी के लिए विवि में दौड़ने आने वाले प्रत्यक्षदर्शी दो छात्रों ने आंखों देखी यह बात बताई थी।

Published on:
26 Jul 2023 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर