9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक दिवस पर छात्रनेताओं ने लांघी मार्यादा, कुलपति के सामने ही भिड़ पड़े अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी

मूलसिंह व लक्षद्वीप सिंह ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई आपत्तियां
2 min read
Google source verification
student union elections in jodhpur

JNVU student union election, jnvu student union, student union election news, jnvu, Rajasthan High Court, jodhpur news, jodhpur news in hindi

गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर बुधवार दोपहर तीन बजे नामांकन समय खत्म होने के बाद एपेक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्षद्वीप सिंह ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मूल सिंह सेतरावा के विरुद्ध कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा के सामने आपत्ति दर्ज कराई। लक्षद्वीप ने मूल सिंह के परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर विवि द्वारा कार्यवाही करने और वर्तमान में जेएनवीयू के अलावा अन्य विवि में अध्ययनरत होने पर नामांकन खारिज करने के लिए कहा। जवाब ने मूलसिंह ने भी लक्षद्वीप की डिग्रियों पर अंगुली उठाई। इस पर दोनों प्रत्याशी के समर्थकों में कुलपति के सामने ही तीखी नोकझोंक हो गई।

धक्कामुक्की के बाद दोनों पक्षों को कुलपति ने शांत किया और आपत्तियां विवि की रिड्रेसल कमेटी के समक्ष रखी। ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी शाम 5 से लेकर रात 10 बजे तक इस मामले पर विचार करती रही, लेकिन दबाव में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पांच घण्टे तक विचार विमर्श के बाद कुलपति प्रो. शर्मा, रजिस्ट्रार बीएस सांदू, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा और अन्य कमेटी सदस्य घर लौट गए। विवि अब गुरुवार सुबह 10 बजे प्रत्याशियों की सूची चस्पा करेगा और उसके बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी होगी। शाम को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। मतदान 10 सितम्बर को और मतगणना 11 सितम्बर को होगी।

यह है लक्षद्वीप की आपत्तियां

लक्षद्वीप ने कुलपति को प्रेषित आपत्ति में बताया कि मूलसिंह कुछ समय पहले परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया था जिसके बाद विवि ने उस पर कार्यवाही भी की थी। वह अन्य विवि के डिग्री कोर्स में भी छात्र है। लिंगदोह कमेटी के अनुसार नकल प्रकरण में लिप्त कोई भी छात्र चुनाव नहीं लड़ सकता। उधर मूल सिंह ने इसके बाद लक्षद्वीप की शैक्षणिक डिग्रियों पर आपत्ति पेश की। मूल सिंह के अनुसार लक्षद्वीप की डिग्रियां फर्जी है।

एपेक्स पदों पर इन्होंने भरा है नामांकन

1 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी-अजीत सिंह चौधरी, अंजली भायल, अरविन्द राजपुरोहित, दमाराम, दिनेश पंचारिया, हनुमान तरड़, हीरालाल, कुलदीप सिंह, लक्ष्यदीप सिंह राठौड़, ललित गहलोत, मूल सिंह, मुरली मनोहर, शक्ति सिंह कुम्पावत, सुमन और सुनील चौधरी।


2 उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी- अक्षय, आशीष शर्मा, दीपा प्रसोया, दिनेश पंचारिया, चेतन कुमार, गिरधारी मेघवाल, कविता चौहान, कीर्ति लड्ढा, लक्ष्मी, मयंक थानवी, मुकेश राजपुरोहित, नावेद बक्स, प्रवीण कुमार, पुरणपाल सिंह, साकेत पुरोहित, सरिता मेघवाल और विकास।

3 महासचिव पद के प्रत्याशी- बबलू सोलंकी सैनी, कविता चौहान, मुकेश राजपुरोहित और सोमेश सोलंकी।


4 संयुक्त महासचिव पद के प्रत्याशी-चेतन कुमार, कीर्ति लड्ढा, ममता कण्डारा, मनीष विश्नोई, निशा प्रजापत, पूजा भाटी और विकास।

5 शोध प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी-राजेन्द्र सिंह और श्रवण कुमार।

प्रो पीके शर्मा करेंगे निर्णय

विवि की ग्रीवेंस रिड्रेसल सेल ने सभी आपत्तियों पर सभी पक्षों से बातचीत की। कुछ प्रत्याशियों से अण्डरटेकिंग भी ली गई है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में गुरुवार को एपेक्स पदों के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी प्रो. पीके शर्मा को पेश की जाएगी। इसके बाद वे ही निर्णय करेंगे। सुबह 11 बजे तक प्रत्याशियों की सूची चस्पा हो जाएगी और इसके बाद वे नाम वापस ले सकते हैं।


प्रो. अवधेश शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग