जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भी रात के तापमान में गिरावट आने से जाड़ा तेज हो गया। जोधपुर में बीती रात तापमान 11 डिग्री पर रहा। यह इस सीजन की सबसे ठण्डी रात रही। शेखावटी अंचल के सीकर में पारा 5, चूरू 6.2 और पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 5.4 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने से सर्दी तेज होगी।
सूर्यनगरी में लगातार दूसरे दिन पारा करीब दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री पर आ गया। सुबह सर्दी अधिक रही। स्कूल जाने वाले बच्चे और काम पर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। शहरवासी गुनगुनी धूप का सेवन करते देखे गए। हालांकि दोपहर में चटक धूप के कारण दोपहर में तापमान 27.6 डिग्री पर आ गया। शाम ढलने के साथ ही तापमान में फिर तेजी से गिरावट आने लगी और रात को लबादे ओढऩे पड़े। ग्रामीण हिस्सों में अधिक सर्दी रही।
कहां-कितना तापमान
शहर ———– न्यूनतम तापमान
सीकर ———– 5
माउंट आबू ———–5.4
चूरू ———– 6.2
अलवर ———– 6
भीलवाड़ा ———–7.6
बीकानेर ———– 9
चितौडगढ़़ ———–9.5
जयपुर ———– 9.6
उदयपुर ———– 10
अजमेर ———–10.2
कोटा ———– 10.3
जैसलमेर ———– 11.4
बाड़मेर ———– 12.6