9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर ने बताया मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, राजनेताओं सहित आमजन से मर्यादित रूप से चुनाव में भाग लेने की कही बात

प्राकृतिक आपदा होने पर ही वे यह यात्रा कर सकेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan

jodhpur collectorate, Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जिला कलक्टर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है। इस अवसर पर आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया गया। कलक्टर ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट राजनीतिक दलों के लिए काम करता है। यह राजनीतिक दलों को बाध्य करता है कि उन्हें मर्यादित तौर पर चुनावो में भाग लेना होगा। आमजन सहित सभी के लिए यह आदर्श आचार संहिता यह सुनिश्चित करवाने के लिए है कि निर्वाचन कार्य निर्बाध रूप से हो। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग को रोकती है। भ्रष्ट आचरण को यह संहिता रोकती है। अति आवश्यक होने पर सरकार निर्वाचन आयोग से अनुमोदन लेकर स्थानांतरण करवा सकती है। इस दौरान पदोन्नतियां नहीं की जा सकी। मंत्री राजकीय यात्रा नहीं कर सकेंगे। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में रुक नहीं सकते व राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते हैं। साथ ही वे अपनी निजी वाहनों से आ जा सकते हैं लेकिन सरकारी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वे जनसुनवाई नहीं कर सकेंगे। प्राकृतिक आपदा होने पर ही वे यह यात्रा कर सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग