9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पर फिर बढऩे लगी पानी की किल्लत, बारिश नहीं हुई तो भुगतनी पड़ेगी क्लोजर की सजा

कैचमेंट में अच्छी बारिश नहीं हुई तो बढ़ सकती है क्लोजर की अवधि
2 min read
Google source verification
water supply in jodhpur

water scarcity in jodhpur, water supply in jodhpur, rainfall in jodhpur, water in jodhpur, scarcity of water in Jodhpur, phed jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. मानसून की बेरुखी ने जलदाय विभाग की धड़कनें बढ़ा दी है। इंदिरा गांधी लिफ्ट कैनाल से शहर की दैनिक खपत जितना पानी मिल रहा है। इस कारण दो माह से जलाशयों में करीब 10 दिन की जलापूर्ति लायक पानी संचय नहीं हो रहा। इसके चलते हर माह 24 घंटे का शट डाउन लेना पड़ रहा है। इस माह भी कैचमेंट क्षेत्र में औसत से कम बारिश रही तो शट डाउन हर सप्ताह लेने की नौबत आ सकती है। जलदाय विभाग के अनुसार तख्तसागर में जलस्तर वृद्धि के लिए 5 अगस्त की रात 8 बजे से 6 अगस्त रात 8 बजे तक कायलाना फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। इस कारण 6 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 7 अगस्त को कम दबाव और देरी से होगी। जबकि 7 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 8 अगस्त को की जाएगी। इससे परकोटे के अंदर की आबादी, समस्त प्रताप नगर जल वितरण क्षेत्र, सूरसागर व कबीरनगर जल वितरण क्षेत्र, मसूरिया, सरदारपुरा, नागौरी गेट, लाल सागर, चैनपुरा, मगरा-पूंजला, माता का थान, नयापुरा, परिहार नगर टंकी क्षेत्र, गांधी नगर टंकी क्षेत्र, महामन्दिर, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था, डिगाड़ी, बीजेएस, लक्ष्मीनगर में 6 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति नहीं होगी।

24 घंटे के शटडाउन के दौरान कायलाना हेड वक्र्स पर 600 एमएम बाइजी महाराज आश्रम लाइन, 600 एमएम लालसागर लाइन, कायलाना से डिगाड़ी की ओर जाती है, कायलाना से डिगाड़ी आने वाली 1000 एमएम ग्रेविटी लाइन पर बॉम्बे मोटर चौराहे पर लीकेज की मरम्मत और कायलाना इनटेक पम्प हाउस में रखरखाव कार्य भी करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लिफ्ट केनाल में 45 दिन का क्लोजर खत्म होने के बाद से ही शहर के प्रमुख जल संचय करने वाले कायलाना और तखतसागर की जलस्तर में सुधार नहीं हुआ। पिछले माह जुलाई में भी 2 जुलाई को शट डाउन लिया और दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रही थी। इसके बाद भी हालात वही रहे। तख्तसागर का कुल गेज 62 फीट है। वर्तमान में इसमें 42 फीट तक पानी है। संतोषजनक स्थिति के लिए लगातार 45 फीट से अधिक पानी रहना चाहिए। कायलाना में 58 फीट का कुल गेज है। इसमें 50 फीट न्यूनतम गेज होने पर संतोषप्रद स्थिति रहती है।

इनका कहना...


24 घंटे का शट डाउन लेना पड़ रहा है। पाइप लाइन मरम्मत सहित तख्तसागर का गेज बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। बारिश नहीं हुई तो शट डाउन अधिक लेना पड़ेगा।

- मनोज भवण, अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग