16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झड़प के बीच चला निगम का हथौड़ा

शहर के कई इलाकों में रविवार को जोधपुर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई बार स्थानीय लोगों ने विरोध किया । चाय की दुकान का संचालन करने वाले को दुकान के आगे बैठी महिला सफाई कर्मचारी को हटाना भारी पड़ गया और निगम कार्रवाई करते हुए चाय की दुकान के आगे लगे छप्पर हटा दिया।

2 min read
Google source verification

image

Harshwardhan Singh Bhati

May 15, 2016

jodhpur nagar nigam, atikraman karwahi in jodhpur

jodhpur nagar nigam, atikraman karwahi in jodhpur

नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने रविवार को डाली बाई के मंदिर से लेकर अणदाराम स्कूल तक सड़क पर अतिक्रमण करके बैठे लोगों का हटाया। साथ ही यहां अवैध रूप से लगे हुए कैबिन भी जब्त किए। कार्रवाई के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों के साथ एक दुकानदार और उसके साथी भिड़ गए। इससे माहौल एक बार तो तनावपूर्ण बन गया, लेकिन निगम आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।

अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते और एक दुकानदार के बीच उस वक्त झड़प हो गई जब महिला सफाई कर्मचारी एक दुकानदार की दुकान के आगे बैठकर चाय पी रही थीं। इस पर दुकानदार ने महिला सफाई कर्मचारियों को टोक दिया कि वे यहां नहीं बैठे आगे जाएं। इस पर महिला सफाई कर्मचारियों ने कहा कि चाय पीकर आगे चले जाएंगे, तो भी दुकानदार नहीं माना। इस बात को लेकर झड़प हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई।

इस बात की भनक जब निगम आयुक्त को लगी तो वे मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सारी स्थिति जांची। निगम आयुक्त ने दुकानदार को फटकार लगाई। उसके बाद दुकान के आगे लगे हुए 15 फीट के छपरे को भी हटा दिया।

निगम के तीनों जोन के अतिक्रमण निरोधक दस्ते रविवार सुबह डालीबाई के मंदिर पहुंचे। दस्ते को देख एक बार तो वहां के दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपने-अपने सामान दुकान के अंदर रखने शुरू कर दिए। उधर, कुछ ठेला चालक भी वहां से रवाना होते हुए नजर आए। दस्ते ने सबसे पहले डाली बाई के मंदिर के बाहर अवैध रूप से लगी हुई चाय की थड़ी को हटाया।

निगम आयुक्त ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रहा थी कि इस थड़ी पर शाम को शराब की अवैध रूप से बिक्री होती है। इसके अलावा दस्ते ने यहां पर लोगों की दुकानों के आगे 10 फीट तक लगे हुए साइन बोर्ड भी हटाए। इस दौरान दस्ते को दुकानदारों का विरोध भी सहन करना पड़ा।

निगम ने यहां पर अवैध रूप से लगे हुए कैबिन हटाने के साथ ही कई पक्के निर्माण भी ध्वस्त किए। इस दौरान भी कई कैबिन संचालकों और दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया।

दुकानदारों का कहना था कि निगम ने उन्हें पूर्व में कोई नोटिस नहीं दिया, जबकि निगम आयुक्त के अनुसार सभी दुकानदारों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके थे। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण निरोधक प्रभारी दीपक कन्नौजिया, जितेंद्र बोड़ा, अजीज खान, राजेश तेजी, सह प्रभारी सुरेश हंस सहित निगम के कई कर्मचारी मौजूद थे।

इसलिए हटाए अतिक्रमण

निगम आयुक्त ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही हाउसिंग बोर्ड की ओर से यहां पर निगम को जमीन दी गई थी। अब निगम जल्द ही इस जमीन की नीलामी करने वाला है। जमीन की नीलामी से पूर्व ही निगम ने रविवार को यहां से अतिक्रमण हटाए। निगम संभवतया 19 मई को इस जमीन की नीलामी करेगा