17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्ट्रेट का घेराव: सड़क और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल

कलेक्ट्रेट घेराव के पहले रामना टोला में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के हल्ला बोल आंदोलन को लेकर दोपहर 12 बजे से अलग-अलग क्षेत्र से टोलियों में कांग्रेस समर्थकों का आना शुरू हो गया था।

3 min read
Google source verification

image

Suresh Mishra

Dec 23, 2016

Congress in Hallabol

Congress in Hallabol


सतना।
लंबे समय बाद कांग्रेस ने जिले में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यापक जनहित के मुद्दे को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव कर मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।


कलेक्ट्रेट घेराव के पहले रामना टोला में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के हल्ला बोल आंदोलन को लेकर दोपहर 12 बजे से अलग-अलग क्षेत्र से टोलियों में कांग्रेस समर्थकों का आना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजे से यहां पर सभा शुरू हो गई।


लापरवाही पर जमकर भड़ास

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिले से गुजरने वाले हाइवे के निर्माण में लापरवाही पर जमकर भड़ास निकाली तो नोट बंदी पर भी तंज कसे। कहा, निर्माण एजेंसियों ने सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं को गिरवी रख लिया है। उनके खिलाफ बोलने का भाजपा नेताओं में हौसला नहीं है।


सरकार कर रही आनाकानी

यही कारण है कि निर्माण एजेंसियां जनता के पैसे हजम कर सड़कों की दुर्दशा करके रफू चक्कर हो रही हैं। किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा देने में सरकार आनाकानी कर रही है, क्योंकि सरकार के मंत्रियों के पास अफसरों के माध्यम से उनका हिस्सा नहीं पहुंचा।


ऐसा हल्लाबोल रोज हो

अजय सिंह ने सभास्थल में कहा, हमारे कार्यकर्ता बताते हैं कि यहां की फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है। इसके लिए हमारी तरफ न देखो, जिस फैक्ट्री में नौकरी न मिले उसके सामने धरना दो। अगर समस्या यहां की है तो यहीं की जमीन में लड़ाई लड़ी जाए। एेसा हल्ला बोल रोज हो। बड़ी देर से हम पंचे विराजमान हैं और सबके चेहरन म रौनक नहीं।


मुख्यमंत्री पर निशाना

एक प्रश्न सबके सामने है, इया सरकार ही त केखे खातिर। मजदूर दुखी है, युवा बेरोजगार है, महिला पीडि़त है। सरकार नरेन्द्र मोदी खातिर है? उन्होंने प्रधानमंत्री पर तीखा वार किया। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एमपी में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार, कुपोषण में मप्र आगे और सतना जिला में गंभीर हालत है।


बोलते-बोलते अजय सिंह चुप

उप चुनाव तो जीत लिए, लेकिन विधानसभा चुनाव में पिछले दफे रीवा संभाग में 12 सीट थी, अब 2018 में 20 सीट हम देंगे। सम्बोधन के दौरान दोपहर 3.07 बजे बिजली बंद हो गई। बोलते-बोलते अजय सिंह भी चुप हो गए। फिर जनरेटर चला और माइक चालू होते ही कहा, बीजेपी वाले कउनौ फोन कर दिहिन के अब नंबर आएगा, लाइट गोल कर दें।


कलेक्टर से मिला प्रतिनिधि मंडल

सभा के बाद कांग्रेस की रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। हालांकि सभा की अपेक्षा रैली में भीड़ कम रही। उधर, पुलिस ने रैली को कलेक्ट्रेट में प्रवेश न करने व्यापक इंतजाम किये थे। रैली जैसे ही कलेक्ट्रेट मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची तो उत्साही युवा गेट चढ़कर प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस से हल्की झूमाझटकी भी हुई।


कलेक्टर से मांगों का ज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर मिलने की अनुमति दी गई। प्रतिनिधि मंडल ने अजय सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने 15 जनवरी के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ऐसा पशुओं का मामला सामने आने पर सिंह ने कहा कि जानवरों को सुरक्षित थाने में भरा जाए।


ये भी पढ़ें

image
राज्यमंत्री को घेरा

जनसभा को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, विधायक यादवेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह तोमर, राजाराम त्रिपाठी, मनीष तिवारी, रवीन्द्र सिंह सेठी, तोषण सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, श्रींकांत चतुर्वेदी, धर्मेश घई, कमलेन्द्र सिंह, गणेश त्रिवेदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने संबोधित किया।


भावनाओं की अवहेलना

संबंधित खबरें

आरोप लगाए गए कि केन्द्रीय मंत्री ने जन भावनाओं की अवहेलना की। जिले के कोने-कोने से हजारों लोग सिर्फ अपनी पीड़ा व्यक्त करने मंत्री के पास आए थे, लेकिन मंत्री मुंह छिपाते हुए घूमते रहे और लोगों का सामना करने से बचने के लिए बैठक का स्थान तक बदल दिया। अगर हमारी मांगे एक माह के अंदर पूरी नहीं होती हैं तो आने वाला आंदोलन सारी वर्जनाओं के खिलाफ होगा।

ये भी पढ़ें

image