1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर नगर निगम ने फिर चलाया डंडा, घंटाघर से हटाए अतिक्रमण
Play video

जोधपुर नगर निगम ने फिर चलाया डंडा, घंटाघर से हटाए अतिक्रमण

आनन फानन में कोई सामान लेकर दौड़ा तो किसी ने हटाए ठेले
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 3 Jan 2018, 4:46 PM IST

जोधपुर . नगर निगम ने बुधवार को घंटाघर में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए। सरदापुरा, सूरसागर व शहर जोन के अतिक्रमण प्रभारी ने कार्रवाई कर घंटाघर मार्केट से ठेले हटाए। साथ ही निश्चित सीमा से बाहर रखा सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान व्यापारी अतिक्रमण प्रभारियों से उलझे। नगर निगम लगातार घंटाघर में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवा रहा है। बावजूद इसके स्थिति नहीं सुधर रही। इस पर तीनों अतिक्रमण प्रभारियों ने अतिक्रमण निरीक्षक के साथ कार्रवाई की।

 

जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची तो एक बार हड़कंप मच गया। कोई अपना सामान लेकर दौड़ता हुआ नजर आया तो कोई अपना सामान समेटता दिखा। मुख्य द्वार के पास चूडि़यां बेचने वाली महिलाओं ने अपना सामान तय सीमा से अधिक क्षेत्र में फैला रखा था। एेसे में टीम ने सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो वे अपना समान समेटने लगीं। टीम ने सब्जी मंडी, चश्मा गली और कपड़ा मार्केट में कार्रवाई कर सड़क सीमा क्षेत्र में रखा सामान हटाया। घंटाघर में आए विदेशी पर्यटक भी यह नजारा देखते दिखाई दिए। सामान जब्त करने पर विदेशी भी इस पल को कैमरे में कैद करते हुए दिखे।