10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिफ्ट कैनाल में पानी के बहाव पर रहेगी सेंसर की नजर

जोधपुर जिले की जीवन रेखा कही जाने वाली राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में अब पानी के बहाव पर निगरानी रखी जाएगी। चिह्नित जगहों पर लगेंगे कम्प्यूटराइज सेंसर। अधिकारियों को सीधे कम्प्यूटर पर मिलेगी बहाव की जानकारी। वर्तमान में पम्पिंग स्टेशन नंबर 1 से 4 तक यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

2 min read
Google source verification

image

Harshwardhan Singh Bhati

May 26, 2016

rajiv Gandhi Lift Canal

rajiv Gandhi Lift Canal

जोधपुर जिले की जीवन रेखा कही जाने वाली राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में अब पानी के बहाव पर निगरानी रखी जाएगी। जिसमें लिफ्ट कैनाल के सभी आठ पम्पिंग स्टेशन के आस-पास कम्प्यूटराइज सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे नहर में बहने वाले पानी के स्तर के आंकड़े सेंसर द्वारा एकत्रित कर कम्प्यूटर के माध्यम से अधिकारियों तक पंहुचाए जाएंगे।

वर्तमान में पम्पिंग स्टेशन नंबर 1 से 4 तक यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अब पीएस 5 से 8 तक यह कार्य किया जाएगा, जिससे गुरुवार को फलोदी शहर में जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी।

पम्पिंग स्टेशनों पर लगेंगे कम्प्यूटराइज सेंसर-

नहर में बहने वाले पानी और पम्पिंग स्टशनों से पंप किए जाने वाले पानी की मात्रा क ी निगरानी के लिए सभी आठ पम्पिंग स्टेशनों के आस-पास चिह्नित जगहों पर कम्प्यूटराइज सेंसर लगाए जा रहे हैं।

जिसमें लोकेशन फॉर्मूले के आधार पर राइजिंग प्वाइंट पर फ्लो मीटर, सेंसर आदि तकनीकी उपकरण लगाकर उसे कम्प्यूटराइज मशीन से जोड़ा जाएगा। फिर सेंसर से मिलने वाले आंकड़े तत्काल ऑनलाइन हो जाएंगे तथा अधिकारी नहर में पानी के स्तर और बहाव पर नजर रख सकेंगे।

आज शहर में बाधित रहेगी जलापूर्ति-

नहर में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण गुरुवार को फलोदी शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता संजय माथुर ने बताया कि लिफ्ट कैनाल में पम्पिंग स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण गुरुवार को शहर में जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कार्य को लेकर नहर में शट डाएन लिया गया है। जिससे फलोदी में नहर की आपूर्ति बंद रहने से जलापूर्ति कम दबाव के साथ या बाधित रहेगी। (निसं)

राइजिंग प्वाइंट पर लगेंगे सेंसर-

राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में कम्प्यूटराइज सेंसर लगाने का कार्य जारी है, जिसमें सभी 8 पम्पिंग स्टेशनों पर सेंसर लगाए जाएंगे। जिससे नहर में चलने वाले पानी के बहाव व पंप किए गए पानी की मात्रा के आंकड़े संग्रहित होकर सीधे कम्प्यूटर से ऑनलाइन हो जाएंगे।

जिसमें निर्धारित राइजिंग प्वाइंट पर सेंसर लगाए जा रहे हैं। अभी तक 4 पम्पिंग स्टेशन पर यह कार्य पूर्ण हो चुका है तथा गुरुवार से पीएस 5 पर शुरू किया जाएगा। इस कार्य को लेकर 12 घण्टे का शट डाउन लिया गया है।

पर्वत सिंह, मैनेजर, जीसीकेसी