
प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा जोधपुर, भिवाड़ी-जयपुर को पीछे छोड़ा
जोधपुर।
दीपावली Deepawali के मौके पर इस बार जोधपुर Jodhpur की हवा में प्रदूषण Pollution फिर घुला। भिवाड़ी Bhiwadi व जयपुर Jaipur जैसे प्रदूषित शहरों को पीछे छोड़ दीपावली की रात को एक बार फिर एक्यूआइ लेवल 337 को पार कर गया जो कि काफी खराब माना जाता है। इसके अलावा राजस्थान Rajasthan के किसी बड़े शहर ने एक्यूआइ लेवल AQI Level 300 को पार नहीं किया। जयपुर इसके बाद दूसरे स्थान पर 262 के साथ रहा। अजमेर, पाली में भी प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों से बढ़ा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
यह रही वायु प्रदूषण की स्थिति
प्रमुख शहर --- एयर क्वालिटी इंडेक्स
जोधपुर ---- 337जयपुर ----- 262
अजमेर ---- 223
पाली ------ 222
कोटा ------- 215
भिवाड़ी ------- 194
उदयपुर ---- 194
तीन स्थानों पर नापा गया ध्वनि प्रदूषण
ध्वनि प्रदूषण Noise Pollution भी सामान्य दिनों से तो अधिक दिखा, मगर हानिकारक स्तर पर नहीं पहुंचा। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल RPCB की ओर से की गई मॉनिटरिंग में यह बात सामने आई है। एक रीडिंग 18 अक्टूबर को पंचपर्व शुरू होने से पहले ली गई और दूसरी रीडिंग 24 अक्टूबर को दीपावली के दिन ली गई। सोजती गेट, शास्त्री नगर और महामंदिर तीन स्थानों पर आरपीसीबी ने मॉनिटरिंग की।
स्थान ------------- 18 तारीख को स्थिति ------------ 24 तारीख को स्थिति
सोजती गेट ------- 70.08 ------------------------------ 75.78
महामंदिर -------- 64.43------------------------------ 77.96
शास्त्री सर्किल ----- 70.88 ---------------------------- 77.91----
पटाखे खूब छूटे
हमारे यहां पटाखे खूब छूटे और यही कारण वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाला रहा। अन्य शहरों की तुलना में हमारा स्तर काफी घातक था। ध्वनि प्रदूषण में हमारा औसत तो ठीक है, लेकिन अधिकतम रेंज काफी अधिक रही।
- शिल्पी शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, आरपीसीबी जोधपुर।
Published on:
26 Oct 2022 08:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
