
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत (फोटो- पत्रिका)
Jodhpur Road Accident: जोधपुर जिले से होकर गुजरने वाले ओसियां-चेराई रोड पर मंगलवार देर शाम सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रहे हाइड्रा वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
बता दें कि हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर ही शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोग शव उठाने को राजी हुए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई।
ओसियां पुलिस के मुताबिक, चेराई के रामनगर निवासी हरीश मेघवाल (20) पुत्र जेठाराम और चेराई बड़ा बास निवासी जीतू सिंह पुत्र लादू सिंह की मौत हुई है। ये दोनों मजदूरी कर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ओसियां-चेराई रोड पर हाइड्रा वाहन चालक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि हाइड्रा चालक वाहन को तेज रफ्तार में चला रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी समेत पुलिस टीम पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने हाइड्रा वाहन रालोपा नेता का बताया। लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतकों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
आरोपी पर सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर रात नौ बजे तक लोग धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग शव उठाने के लिए राजी हुए। फिलहाल, मृतकों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।
Updated on:
25 Jun 2025 09:35 am
Published on:
25 Jun 2025 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
