जोधपुर . एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के बीई प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को जयनारायण व्यास विवि के केंद्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया और कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. पीके शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों का कहना है कि द्वितीय सेमेस्टर की वर्कशॉप दो दिन पहले खत्म हुई और विवि ने परीक्षा तिथि दस मई घोषित कर दी। एेसे में उन्हें पढऩे के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। छात्रों ने परीक्षा तिथि को केवल एक सप्ताह आगे सरकाने की मांग की।