1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में बाइक लेकर उड़ीसा से आए थे, लाखों के जेवर चुरा ट्रेन से भागे

  - दुकान के सामने ज्वैलर की कार की डिक्की से लाखों के आभूषण चोरी का खुलासा - उड़ीसा के गंजाम जिले से एक युवक गिरफ्तार, तीन का सुराग नहीं - एक महीने तक शहरभर में रैकी के बाद ज्वैलर को बनाया था निशाना  

2 min read
Google source verification
jwellery bags stolen case : one arrest from orissa

ट्रेन में बाइक लेकर उड़ीसा से आए थे, लाखों के जेवर चुरा ट्रेन से भागे

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत मधुबन हाउसिंग बोर्ड में पुलिस चौकी रोड स्थित ज्वैलरी शॉप के सामने खड़ी कार की डिक्की से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण से भरे दो बैग उड़ीसा के गंजाम जिले की गैंग ने चुराए थे। गैंग के सदस्य वारदात के लिए ट्रेन में दो मोटरसाइकिल लेकर यहां आए थे और वारदात के बाद दोनों मोटरसाइकिल सहित ट्रेन में भाग निकले थे। सीसीटीवी फुटेज में उड़ीसा नम्बर की मोटरसाइकिल नजर आने के बाद पुलिस ने २५ दिन की मेहनत के बाद एक युवक को जोजाम जिले से गिरफ्तार कर बुधवार रात जोधपुर लेकर आई। आरोपी से १४१ ग्राम सोना बरामद किया गया है। तीन अन्य का सुराग नहीं लग पाया। चारों आरोपी अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े हैं और चोरी व नकबजनी की बड़ी वारदातें करते हैं, लेकिन पकड़ में संभवत: पहली बार आए हैं।

पुलिस कमिश्नर बीजू जोर्ज जोसफ के अनुसार गत एक जून को सरस्वती नगर सेक्टर बी निवासी प्रतीक राजपुरोहित की कार की डिक्की से आधा किलो सोना व आठ किलो चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा हो गया है। उड़ीसा में गंजाम जिले के करेतली निवासी दास रवि (२९) पुत्र दास परमेश्वर को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आभूषण बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके साथी तीन अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

आरोपी को पकडऩे में झंवर थानाधिकारी राजूराम बामणिया, हेड कांस्टेबल जमशेद, ईश्वरसिंह, कांस्टेबल स्वरूपराम और रघुवीरसिंह शामिल थे।
दो जने एक माह पूर्व, दो युवक एक दिन पूर्व पहुंचे

एसीपी (पश्चिम) चेनसिंह महेचा ने बताया कि वारदात के लिए चारों आरोपी दो मोटरसाइकिल ट्रेन में बुक करा बड़ा हाथ मारने गंजाम से जोधपुर आए थे। वारदात से एक माह पहले दो युवक एक बाइक लेकर आए थे। दोनों ने एक महीने तक शहर भर में रैकी की थी। फिर उन्होंने प्रतीक राजपुरोहित को चुना। तब दो अन्य युवक ३१ मई को ट्रेन में एक अन्य बाइक बुक कराकर जोधपुर पहुंचे थे। एक जून की सुबह चारों मधुबन हाउसिंग बोर्ड में मातेश्वरी ज्वैलर्स के सामने घात लगा बैठ गए थे। फिर जब प्रतीक कार में आया व दुकान के सामने कार खड़ी कर तीन मिनट के लिए मंदिर गया। चारों ने मास्टर-की से डिक्की का ताला खोला और आभूषण से भरे दो बैग उठाकर चंपत हो गए थे। दो बैग कार में रह गए थे।
उड़ीसा नम्बर की बाइक से सुराग, २५ किमी दूर पकड़ा

वारदात के बाद पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच का दायरा बढ़ाकर वारदातस्थल से दूरी वाले कैमरे चेक किए गए। तब उड़ीसा नम्बर की एक बाइक संदिग्ध नजर आई। जिसके बारे में पता लगाने के लिए हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, कांस्टेबल स्वरूपराम व रघुवीरसिंह को गंजाम भेजा, जहां उन्होंने बाइक व मालिक के बारे में पूरी जांच की। संदेह पुख्ता होने पर निरीक्षक राजूराम व हेड कांस्टेबल जमशेद गंजाम गए और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दास रबि को पकड़ लिया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग