
Jodhpur, knife attack, Crime in Jodhpur, criminals attack in jodhpur
जोधपुर. सुरक्षित माना जाने वाला जोधपुर का भीतरी शहर अब वैसा सुरक्षित नहीं रहा, जहां आधी रात को कोई भी बिना किसी भय के गुजर सकता था। यहां भी अब अपराध ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। आए दिन शहर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों का साया अब भीतरी शहर पर भी पडऩे लगा है। शहर के भीतर चांदपोल में तापडि़या बेरा क्षेत्र में रविवार रात चाकू व सरियों से लैस कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। उसे अधमरा छोड़ भागे हमलावरों ने तीन बहनों पर भी वार किए। दो बालिकाएं चोटिल हो गईं।
सूरसागर थाने के हेड कांस्टेबल रूपाराम ने बताया कि चांदपोल के बाहर बेरा निवासी सुरेश दाधीच अपने पत्नी के साथ रात को तापडि़या बेरा से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में काजू, उसके भाई प्रदीप दाधीच व तीन-चार अन्य युवकों ने उन्हें रोका। चाकू व सरियों से लैस युवकों ने सुरेश पर हमला कर दिया। कमर के कुछ ऊपर दोनों तरफ चाकू से वार किए। खून बहने पर सुरेश नीचे गिर गया। जिसे अधमरा समझ हमलावर भागने लगे। उन्होंने जल्द मकान छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
वे कुछ आगे पहुंचे, जहां सुरेश की तीन बेटियों से भी मारपीट पर उतारू हो गए। जिससे नौ वर्षीय निकिता व छह वर्षीय गंगा के भी हाथों में चोट आई। महिला के चिल्लाने पर आस-पास के लोग आए और घायल सुरेश व दोनों पुत्रियों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। दोनों बहनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि सुरेश का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सुरेश के पड़ोसी मामा भंवरलाल से विवाद चल रहा है। सुरेश व पत्नी का आरोप है कि भंवरलाल रात-रातभर घर में हवन पूजन करता है। उसी ने हमला कराया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की है।
Published on:
28 Aug 2017 08:33 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
