3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीनी विवाद में झोंपड़ी को लगाई आग, मां का बयान लेने पहुंची पुलिस तो पुत्रों ने पिया कीटनाशक

मतोड़ा थाना क्षेत्र के मोटाणियां नगर गांव के लाखेटा में एक कृषि कुएं पर आपसी जमीनी विवाद को लेकर एक झोंपड़ी को आग लगाने का मामला सामने आया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया गया।

2 min read
Google source verification
fire.jpg

देणोक @पत्रिका. मतोड़ा थाना क्षेत्र के मोटाणियां नगर गांव के लाखेटा में एक कृषि कुएं पर आपसी जमीनी विवाद को लेकर एक झोंपड़ी को आग लगाने का मामला सामने आया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया गया। पुलिस थाना मतोडा़ थाना अधिकारी अचलाराम ढाका ने बताया कि लाखेटा निवासी प्रेमी देवी पत्नी पुनाराम विश्नोई ने दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश करके बताया कि लाखेटा में उसके हिस्से की जमीन पर कृषि कुआं हैं,जिस पर उनके पुत्रों ने कब्जा कर रखा हैं। जबकि पुत्रों की ओर से ना तो उनका भरण पोषण किया जा रहा हैं,और ना ही जमीन से मिलने वाला इजारा दिया जा रहा है। यहां तक नलकूप पर रखी सामग्री भी नहीं दे रहे हैं। शिकायत मिलने पर हल्का पुलिस थाना अधिकारी के साथ बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची उससे पहले पुलिस की गाड़ी को आते देख पीड़ित महिला के पुत्रों ने खुद ही झोंपडें को आग लगा दी और कीटनाशक पी लिया। यह कृत्य पुलिस को झूठा फंसाने की नीयत से किया गया था।
यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 की दर्दनाक मौत,18 घायल

दो युवकों ने पिया कीटनाशक:-परिवादी महिला की ओर से पुलिस को शिकायत करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख महिला के पुत्र श्रवण व ओमाराम ने कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद उनको इलाज के लिए ओसियां ले जाया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख जोधपुर रेफर कर दिया गया। दोनों का एमडीएम अस्पताल जोधपुर इलाज चल रहा हैं। इस दौरान घायल व्यक्ति के भाई केशुराम ने बताया कि नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर को नहीं हटाने का स्थागन आदेश लाया हुआ था। इसके बावजूद हटाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। जिससे क्षुब्ध मेरे दोनों भाईयों ने कीटनाशक पी लिया। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Story Loader