1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: मई में 1.5 से 7.5 KM की ऊंचाई पर मंडरा रहे तीन पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने यहां-यहां के​ लिए जारी किया अलर्ट

Weather forecast : राजस्थान में मौसम का पलटवार जारी है। बड़ी बात है कि इस सप्ताह राजस्थान में सामान्य बारिश की तुलना में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

3 min read
Google source verification
photo_6282594005455845309_x.jpg

Representative


Weather forecast : राजस्थान में मौसम का पलटवार जारी है। बड़ी बात है कि इस सप्ताह राजस्थान में सामान्य बारिश की तुलना में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पश्चिम विक्षोभ अभी भी जम्मू-कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक और भी पश्चिमी विक्षोभ दूसरी उंचाई पर भी एक विक्षोभ क्षोभमंडल में स्थित है। मध्य पाकिस्तान में भी डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर एक परिसंचरण तंत्र मंडरा रहा है।

राजस्थान के मौसम को यही चक्रवाती परिसंचरण तंत्र प्रभावित कर रहा है। मार्च, अप्रैल के बाद अब मई में भी बरसात का दौर बना हुआ है। किस्तान के सिंध प्रांत से होकर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ ने सीमावर्ती जिले जैसेलमेर से लेकर बीकानेर तक धूल भरी आंधी पैदा कर रहा है तो पूर्वी राजस्थान में बारिश की बौछार किए हुए है। यही वजह है कि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक नीचे चला जा रहा है।


जानिए 1 जून तक कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया है कि 22 से 25 मई के बीच मेघगर्जन के साथ प्रदेश में हल्की बारिश होगी। अचानक 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेगी। इस दौरान तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रह सकता है। वहीं 26 मई से 1 जून के बीच आंधी बारिश की जगहों पर आएगी। इस दौरान भी तापमान सामान्य दो से तीन डिग्री अधिक रहने की आशंका है। पिछले 15 दिनों में हुई बारिश ने प्रदेश के तापमान को थाम रखा है।

यहां तीन पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ 1- जम्मू-कश्मीर में समुद्र दल की ऊंचाई से 3.1 और 7.6 किलोमीटर के बीच

पश्चिमी विक्षोभ 2- 5.8 किलोमीटर पर अपनी धुरी के साि मध्य और की ऊपरी क्षोभमंडल में एक गर्त के रूप में 58 पूर्व डिग्री देशांतर और 28 उत्तर अक्षांश में है।

पश्चिमी विक्षोभ 3- मध्य पाकिस्तान के ऊपर औसत समुद्र से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना रहा है।

यह भी पढ़ें : 21 और 22 मई से फिर जमकर बरसेंगे बादल आएगी आंधी, चक्रवात के कारण मौसम विभाग ने दिया Alert


मानसून की बिगड़ी चाल

प्रदेश में जून में आने वाले दक्षिण पश्चिमी मानसून को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मानूसन तीन दिन की देरी से केरल में दस्तक देगा। राजस्थान यह कब पहुंचता है यह मौसम के वातावरण और हवाओं की चाल पर निर्भर करेगा। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने कहा यह 4 जून को भारत में दस्तक देगा। यह सामान्य रूप से 1 जून को केरल तट पर दस्तक देता है। पिछले साल की बात करें तो मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था।

जारी रहेगी आंधी और बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी-बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि 19-21 मई को तापमान में तीव्र होने जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश भागों मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाएगा। जोधपुर और बीकानेर में लू चलने की भी संभावना है। इस संभाग में कहीं कहीं तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है

फिर होगी बरसात आएगी आंधी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हर माह चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ आते हैं। इसे जब स्थानीय वातावरण का साथ मिलता है तो बारिश और आंधी के रूप में यह दिखाई देता है। इस माह भी पांच विक्षोभ आ चुके हैं। 21 से 22 मई के बीच नए परिसंचरण से यह दौर आएगा। इससे तापमान में कमी आएगी। प्रदेश के सभी संभागों में इस चक्रवात से लोगों को राहत मिलेगी। दो दिन बाद फिर से बारिश और आंधी का दौर होगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग