4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE UPDATE: आसाराम की किस्मत का फैसला आज, यहां जानें पल-पल की ताज़ा अपडेट्स

यौन शोषण के आरोप में चार साल सात माह से जेल में बंद आसाराम व उसके सेवादारों को अब कुछ ही समय में फैसला सुनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Rajesh

Apr 25, 2018

 Asaram rape case

जोधपुर
गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में चार साल सात माह से जेल में बंद आसाराम व उसके सेवादारों को अब कुछ ही समय में फैसला सुनाया जाएगा। ये फैसला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की रहने वाली नाबालिक लड़की के साथ रेप से संबंधित है। एक हजार 667 दिन से जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद आसाराम पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

अदालत में फैसला के बंद कोई दंगा न हो, इसलिए पुलिस का पुख्ता इंतज़ाम किया गया हैं। जोधपुर जेल के बाहर भी सुरक्षा बंदोबस्त हैं।


आसाराम पर फैसला जोधपुर जेल के भीतर ही सुनाया जाएगा। अब कुछ ही देर में फैसला सुनाने वाले जज अदालत पहुंचेंगे,कोई हंगामा न हो इसलिए जज के घर पर भी कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया हैं, और पुलिस प्रशाशन की चप्पे चप्पे पर नज़र बानी हुई हैं।

कुछ इस तरह बीती आसाराम की पिछली रात
जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने बताया कि फैसले को लेकर आसाराम बीती रात तोडा तनाव में नज़र आ रहे थे। वैसे तो कोई भी कैदी हो चाहें वो आसाराम हो या फिर कोई और फैसला आने से पहले तो कैदियों की नींद उड़ ही जाती हैं।


3 साल और अधिकतम उम्र कैद की हो सकती है सजा
आसाराम को इस केस में न्यूनतम 3 साल और अधिकतम उम्र कैद की सजा हो सकती है, लेकिन जो भी सजा होगी, आसाराम ने जितने साल जेल में बिताए हैं, वो सजा कम हो जाएगी।

तो क्या बरी होने पर जेल से छूट जाएगा आसाराम
यदि आसाराम इस केस में बरी भी हो जाते हैं, तो भी वो जेल से नहीं छूटेंगे। आसाराम को दूसरे केस लिए अहमदाबाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आसाराम पर 15 और 16 अगस्त 2013 की रात एक लडक़ी ने सनसनीखेज़ आरोप लगाया था। आरोप है कि जोधपुर के एक फार्म हाउस में आसाराम ने इलाज के बहाने उसका यौन उत्पीडऩ किया था।

Story Loader