1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहावट विधानसभा क्षेत्र की बनेगी नई पहचान: विश्नोई

लोहावट.लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा कि लोहावट विधानसभा क्षेत्र का सर्वोंगिण विकास किया जाएगा।विकास कार्यों की दृष्टि से पूरे प्रदेश में लोहावट विधानसभा क्षेत्र की एक अलग ही नई पहचान नजर आएगी। यह बात उन्होने लोहावट कस्बे के जाटावास में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कक्षा ९ की बालिकाओं के नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 5 Dec 2019, 11:39 AM IST

लोहावट. नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम

लोहावट. नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम

उन्होने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है। सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई गई है। वही शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से निरंतर आगे बढ़ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में लोहावट उपखण्ड कार्यालय खोलने के साथ ही पंचायत राज संस्थाओं के पुर्नगठन के दौरान आऊ को पंचायत समिति तथा २९ नई ग्राम पंचायते गठित की गई है। लोहावट में सरकारी महाविद्यालय खोलने के भी प्रयास किए जा रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर डेयरी चैयरमेन रामलाल विश्नोई की। विशिष्ठ अतिथि सीबीईओं भागीरथ आर साहू, बापिणी सीबीईओं नैनाराम जाणी, पंसस कविता विश्नोई, प्रधानाचार्य हनुमानराम प्रजापत थे। नोड़ल अधिकारी मोहनलाल पंवार ने बताया कि लोहावट ब्लॉक के कुल ३६ विद्यालयों में ८९४ साइकिलें वितरित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता जगदीश सियाक, राजस्थान शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाशचन्द ढाका, आनंदप्रकाश सैन, शिक्षक नेता पुखराज ढाका, एसीबीईओं जगदीशचन्द विश्नोई, आरपी ओमप्रकाश सियाक, रेसला संघ अध्यक्ष कपिलदेव विश्नोई, प्रधानाचार्य महेश पाबूसर, विरेन्द्रसिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन पवनकुमार पंचारिया ने किया।
शिविर का किया अवलोकन, सौंपे ज्ञापन
लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निष्ठा के तहत चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे चरण के शिविर का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहनलाल पंवार व दक्ष प्रशिक्षक उपस्थित थे। इस दौरान विधायक से विद्यालय में रिक्त हुए व्याख्यातों के पद भरने की भी मांग की गई। इस पर उन्होने शीघ्र रिक्त पदों को भरवाने का आश्वासन दिया। (निसं)