22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Marwar News: पंचायत चुनाव से पहले मारवाड़ में नशे पर सख्ती, ‘मनुहार’ रोकने के लिए पुलिस ने बनाई खास रणनीति

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रदेशभर में चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Marwar Police Alert

Photo: AI generated

जोधपुर। पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रदेशभर में चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। अफीम व डोडा पोस्त के साथ ही शराब व नशे की अन्य मनुहार शुरू होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजेश मीणा ने मारवाड़ में पंचायत चुनाव के दौरान नशे की मनुहार को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की हैं।

मादक पदार्थ का सेवन व मनुहार और तस्करों के संबंध में आईजी रेंज कन्ट्रोल रूम के नम्बर 02912650811 और व्हॉट्सऐप नम्बर 9530441828 पर सूचनाएं दी जा सकती हैं। आइजी रेंज राजेश मीणा ने बताया कि पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए मादक पदार्थ की मनुहार किए जाने की आशंका है।

पुलिस ने बनाई यह कार्य योजना

जीरो टोलरेस (शून्य सहनशीलता): मनुहार व नशा परोसने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश।
विशेष निगरानी दल: रेज स्तर पर आइजी स्पेशल टीम व डीएसटी के साथ ही सभी वृत्ताधिकारी व थानाधिकारियों को घेराबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
इंटेलीजेंस नेटवर्क: मादक पदार्थ की तस्करी व स्टोरेज करने चालों के खिलाफ आसूचनाएं संकलित करने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया हैं। संदिग्ध ठिकानों की निगरानी के निर्देश दिए गए है।
अमजन से सहयोग: थाना स्तर पर जनता से सम्पर्क करके और सीएलजी सदस्यों की मदद से तस्करी की रोकथाम के लिए सहयोग लिया जाएगा।