9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में गरजीं दिव्‍या मदेरणा, कहा: हम डरने वाले नहीं

Lok Sabha Election 2024: लंबे समय से चुप्पी साध लेने वालीं दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर मंच से दहाड़ लगाई है।
less than 1 minute read
Google source verification
divya_maderna.jpg

Lok Sabha Election 2024: लंबे समय से चुप्पी साध लेने वालीं दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर मंच से दहाड़ लगाई है। दरअसल दिव्या मदेरणा ओसियां विधानसभा सीट से चुनाव हार गई थीं। इसके बाद राजनीतिक मंच से उनकी उपस्थिति लगभग खत्म हो चुकी थी। वहीं अब दिव्या मदरेणा जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के लिए वोट की अपील करने के लिए चुनावी मैदान में उतरीं हैं। दिव्या ने भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं है, अगर जरूरत पड़ी तो आंख में आंख डालकर पाला मार देंगे।

ईडी-सीबीआई से नहीं डरतेः दिव्या

जोधपुर के लोहावट में उचियारड़ा के समर्थन में हुई चुनावी सभा में दिव्या मदेरणा ने कहा कि हम ईडी और सीबीआई किसी से भी नहीं डरते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरी की पूरी पंचायत की किलेबंदी करनी है। चुनावी सभा में दिव्या ने कहा कि पहले लोहावट में आपके लिए एक सुरक्षा कवच था, मगर अब नहीं है। इसलिए आने वाली 26 अप्रेल को करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में मतदान करना है। दिव्या ने कहा कि मेरे कार्यकाल में एईएन-जेईएन को निर्देश दिया था कि बिल बकाया पर भी किसी किसान के घर का बिजली कनेक्‍शन काटा नहीं जाएगा। एक भी कनेक्‍शन कटा हो तो बता देना।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में गरजे पीएम मोदी, कहा : 10 साल से कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहा हूं

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग