4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की राजनीति में आज होगी कंगना की ‘एंट्री’, यहां करेंगी शक्ति प्रदर्शन

Lok Sabha Election 2024: रोड शो सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के सेटेलाइट हॉस्पिटल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से शाम 6 बजे रवाना होकर सिंधी मार्केट होते हुए सेक्टर-9 से होकर तीसरे पुलिया मैन मार्केट से गुजरते हुए पहला पुलिया चौराहे पर सम्पन्न होगा

2 min read
Google source verification

भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में भाजपा नेत्री व अभिनेत्री कंगना रनौत का रोड शो मंगलवार शाम 6 बजे जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में होगा। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि यह रोड शो सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के सेटेलाइट हॉस्पिटल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से शाम 6 बजे रवाना होकर सिंधी मार्केट होते हुए सेक्टर-9 से होकर तीसरे पुलिया मैन मार्केट से गुजरते हुए पहला पुलिया चौराहे पर सम्पन्न होगा। इस मार्ग को स्वागत द्वार व भाजपा के पोस्टर व बैनरों से सजाया जा रहा है।

कल जाएंगी बाड़मेर

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में बाड़मेर में प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो होंगे। भाजपा की स्टार प्रचारक अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को बाड़मेर में सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रोड शो करेंगी। इससे पहले उनका जैसलमेर में रोड शो प्रस्तावित है। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी उमेदाराम का रोड शो भी बुधवार को दोपहर एक बजे बाड़मेर में होना है। लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी मंगलवार को बाड़मेर में रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 4.30 बजे आदर्श स्टेडियम से रवाना होगा जो विभिन्न मार्गोँ से होते हुए तनसिंह सर्कल पर संपन्न होगा।

कांग्रेस सरकार ने किया भ्रष्टाचार : शेखावत

वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत दी गई 27 हजार करोड़ की राशि में से केवल छह हजार करोड़ खर्च किए। इसमें भी हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया। लूणावास खारा में आयोजित सभा में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के लोग जोजरी नदी में जाकर वीडियो बनाते हैं और कहते हैं कि जोजरी नदी साफ नहीं है। इसके पीछे भी पाप इसी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही किया। इस मौके पर राजस्थान के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस को बड़ी राहत, जोधपुर प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त

Story Loader