Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के करणसिंह उचियारड़ा को हराया। मतगणना में शुरुआती रुझानों से ही गजेन्द्र सिंह ने लीड बनाई थी। हालांकि कांग्रेस ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन जीत में नहीं बदल पाई। इस बार भाजपा व गजेन्द्रसिंह का जीत का अंतर घटा है। शेखावत ने कहा सरकार बनाने के बहुमत के आंकड़े से भाजपा गठबंधन कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पीएम मोदी के किए गए कामों के चलते ही जोधपुर में जीत मिली है। उन्होंने जोधपुर लोकसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया।
जोधपुर लोकसभा में आठ में से छह विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा को अंतिम राउंड तक बढ़त मिली। फलोदी व लोहावट सिर्फ दो जगह ही कांग्रेस लीड ले सकी। हालांकि मतगणना के दौरान कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। कई बार जोधपुर शहर, सूरसागर और पोकरण में भी लीड बनाई, लेकिन उसे यथावत नहीं रख सकी।
अशोक गहलोत 1980, 1984, 1991, 1996 और 1998 में जोधपुर से सांसद रहे। गहलोत ने केवल तीन बार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।
Updated on:
04 Jun 2024 04:34 pm
Published on:
04 Jun 2024 04:31 pm