5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बज गई रणभेरी : मारवाड़ में अभी 5 में से सिर्फ 2 सीटों पर खुले पत्ते, आचार संहिता लागू होने के साथ ही होर्डिंग-बैनर हटने शुरू

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान में मतदान दो चरणों में है। जोधपुर में मतदान 26 अप्रेल को होगा।

2 min read
Google source verification
lok_sabha_elections_2024.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान में मतदान दो चरणों में है। जोधपुर में मतदान 26 अप्रेल को होगा। इस बार आचार संहिता की अवधि काफी लम्बी है। जोधपुरवासियों को मतदान करने के बाद करीब 40 दिन तक नई सरकार का इंतजार करना होगा। मतगणना 4 जून होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। सरकारी योजनाओं के होर्डिंग-बैनर हटने शुरू हो गए हैं। किसी भी नई घोषणा और लोकार्पण-शिलान्यास में नेताओं की उपिस्थति नहीं होगी।

मारवाड़ की पांच लोकसभा सीटों में से अब तक सिर्फ दो पर आमने-सामने प्रत्याशी तय हुए हैं। भाजपा ने हालांकि पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि कांग्रेस ने पाली, बाड़मेर-जैसलमेर व नागौर में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। जोधपुर में भाजपा से गजेन्द्रसिंह शेखावत व कांग्रेस से करणसिंह उचियारड़ा, जालोर-सिरोही से भाजपा के लुम्बाराम चौधरी के सामने कांग्रेस के वैभव गहलोत मैदान में हैं। इसके अलावा पाली से भाजपा ने पीपी चौधरी, बाड़मेर-जैसलमेर से कैलाश चौधरी और नागौर से ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

यह रहेगी चुनावी प्रक्रिया
- 28 मार्च से नामांकन शुरू
- 4 अप्रेल को नामांकन की अंतिम तारीख
- 5 अप्रेल को जांच होगी।
- 8 अप्रेल तक नाम वापसी।
- 26 अप्रेल को मतदान।
- 4 जून को मतगणना होगी।

विधानसभा: आठ में से सात पर भाजपा
दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनाव में आठ विधानसभा सीटों में से 7 में भाजपा व एक में कांग्रेस विधायक चुने गए। इससे पहले लगातार दो बार ये जोधपुर लोकसभा सीट भाजपा के कब्जे में रही है।

सबसे ज्यादा बार गहलोत रहे सांसद
जोधपुर सीट पर लोकसभा चुनावों की बात करें तो 1951 से लेकर अब तक सबसे ज्यादा बार सांसद रहने का रिकॉर्ड अशोक गहलोत के पास है। वे पांच बार सांसद रहे हैं। इसके अलावा जसवंत राज मेहता, जसवंतङ्क्षसह बिश्नोई और गजेन्द्रसिंह शेखावत दो-दो बार सांसद रहे हैं।

27 लाख से ज्यादा मतदाता हैं जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में
जोधपुर लोकसभा सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें 27 लाख 50 हजार वोटर हैं। इनमें महिलाएं 13 लाख और पुरुष वोटर्स करीब 14 लाख हैं।

ये हैं अब तक के सांसद
वर्ष- सांसद का नाम
195२ हनवंत सिंह (विजयी घोषित)
1952 जसवंतराज मेहता (उप चुनाव )
1957 जसवंतराज मेहता
1962 एलएम सिंघवी
1967 एन के सांघी
1971 कृष्णाकुमारी
1977 रणछोड़दास गट्टानी
1980 अशोक गहलोत
1984 अशोक गहलोत
1989 जसवंतसिंह जसोल
1991 अशोक गहलोत
1996 अशोक गहलोत
1998 अशोक गहलोत
1999 जसवंतसिंह बिश्नोई
2004 जसवंतसिंह बिश्नोई
2009 चंद्रेश कुमारी कटोच
2014 गजेन्द्रसिंह शेखावत
2019 गजेन्द्रसिंह शेखावत

यह भी पढ़ें- चंद्रभान आक्या और जोशी के बीच मिटी दूरियां, चित्तौड़गढ़ से राह होगी आसान? CM भजनलाल में फिर दिखा कुशल नेतृत्व