निजी सचिव जगतसिंह राठौड़ ने बताया कि बारादरी में प्राचीन परम्परानुसार बैठक व्यवस्था की जा रही है। पूर्व सांसद गजसिंह के बांयी तरफ युवराज शिवराजसिंह बैठेंगे। साथ ही अन्य बैठक व्यवस्था परम्परानुसार रहेगी। सबसे पहले गजसिंह की राजपुरोहितों व राजपण्डितों की ओर से परम्परानुसार मंत्रोच्चारण के साथ तिलक आरती की जाएगी एवं उसके बाद नजर निछरावल शुरू होगी। सबसे पहले उनके पुत्र शिवराजसिंह जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ नजर निछरावल करेंगे। इसके बाद पूर्व राजघराने के दिलीपसिंह सहित पूर्व महाराजधिराज, पूर्व महाराज, पूर्व रावराजा, पूर्व सिरायत, पूर्व ताजमी जागीरदार, पूर्व ताजमी, पूर्व मुस्तदी, विशिष्ट नागरिक, गजसिंह के अतिथि, जागीरदार व सरदार, नागरिक, पुराने नए स्टाफ की ओर से नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामना दी जाएगी।