
mame khan
राजस्थान लोक संगीत को अपनी सुरीली आवाज से विश्व में नई पहचान देने वाले मामे खान शनिवार को जोधपुर पहुंचे। खान यहां ऑन्कोलॉजिस्ट कॉन्फ्रेंस के ईवेंट में अपनी मखमली आवाज की सौंधी महक से मारवाड़ को महकाएंगे।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिज्र्या में उन्होंने तीन गाने गाए हैं। वे कहते हैं कि मैं खुश हूं कि राजस्थानी लोक संगीत को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। जैसलमेर के छोटे से गांव से आने वाले मामे आज संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। गौरतलब है कि मामे अब तक बॉलीवुड के कई कलाकारों के लिए गा चुके हैं।
Published on:
24 Sept 2016 05:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
