1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Manoon: वीडियो में देखें, एक घंटे की बारिश में सड़क बनी दरिया

- शहर में 1 घंटे में 64 मिमी बारिश - जगह-जगह पानी भराव होने से ट्रेफिक जाम, गाडि़यां व लोग फंसे

Google source verification

जोधपुर. शहर में सोमवार दोपहर बाद बादल जमकर बरसे। तेज हवाओं के साथ एकरस बरसात पड़ी। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से 64 मिलीमीटर पानी बरस गया। बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंध से लग रहा था मानो मानसून ने जोधपुर में प्रवेश ले लिया है लेकिन शाम होने की वजह से मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर मानसून एडवांसमेंट के बारे में घोषणा नहीं की। मौसमी परििस्थतियां मानसून के अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग मंगलवार को मानसून के प्रवेश की घोषणा कर सकता है। उधरबारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया। कुछ जगह पानी की चादर चलने लग गई। एक घंटे की बरसात भी शहर नहीं झेल पाया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

शहर में असमान बारिश, कहीं ढाई इंच, कहीं आधा इंच

दिनभर उमस से परेशान शहर में अपराह्न साढ़े तीन बजे बरसाती बादलों का मौसम बना और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मेघ बरसने लगे। एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। एयरफोर्स िस्थत मौसम विभाग ने 64 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। जोधपुर में कलक्ट्रेट में 39 मिमी और लाल सागर िस्थत बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 14 मिमी बरसात मापी गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़