
Manu Punjabi
चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस के प्रतिभागी मनु पंजाबी की मां के निधन के बाद वे शनिवार दोपहर विमान से जोधपुर पहुंचे। उनकी मां सुजाता वाटवानी का लक्ष्मण बजाज सिन्धी स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि मनु की मां का शुक्रवार रात 11 बजे जोधपुर में निधन हो गया। वे 69 वर्ष की थीं। उन्हें सांस की बीमारी थी।
मनु के बड़े भाई अमर ने बताया कि मनु ने बिग बॉस शो शुरू से पहले अपनी मां से मुलाकात की थी। ध्यान रहे कि उनके पिता सुंदरदास वाटवानी का पहले ही निधन हो चुका है।
अब आगे क्या ...
इधर शो के दौरान मां के निधन के बाद मनु के बिग बॉस शो में रहने और आगे के एपिसोड्स को लेकर दर्शकों में चर्चा रही। इन दिनों शो में वे पूरे जोश व उमंग के साथ परफॉर्म कर रहे थे। नॉमिनेशन करने के दौरान भी वे अहम भूमिका में रहे।
Published on:
03 Dec 2016 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
