6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरा पति बाहर रहता है तुझे उठाकर ले जाऊंगा… कहकर करता रहा विवाहिता का बलात्कार

Married Woman Rape : लोहावट पुलिस थाना में तंत्र मंत्र की विधियां करके विवाहिता के साथ बलात्कार ( Woman Rape in Rajasthan ) करने का मामला दर्ज हुआ है...

2 min read
Google source verification
Married Woman Rape

abused women

जोधपुर/लोहावट। जिले के लोहावट पुलिस थाना में तंत्र मंत्र की विधियां करके विवाहिता के साथ बलात्कार ( Married Woman rape ) करने का मामला दर्ज हुआ है। लोहावट थाने के एएसआई घासीलाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र के मूलराज निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह मजदूरी करने के लिए रोहट में रहता है। दो महीने पहले उसकी पत्नी ने उसे बताया कि गांव का श्रीराम पुत्र मोहनराम विश्नोई उसे फोन कर परेशान करता है व धमकियां देता है कि तेरा पति बाहर रहता है। तुझे उठाकर ले जाऊंगा। इस पर उसने अपनी पत्नी को समझाया कि वह श्रीराम को कह देगा और अब ऐसा नहीं होगा। उसने श्रीराम को समझाया तथा कहा कि वो अब आगे से ऐसा नही करें।

पत्नी के शरीर पर तंत्र मंत्र के डोरे
पति के समझाने के बाद भी वह नहीं माना और फोन करता ही रहा। एक दिन जब वह अपने घर गया तो देखा कि उसकी पत्नी के शरीर पर तंत्र मंत्र की विधियां व कुछ राखड़ी डोरे बांध रखे है। इस पर उसकी पत्नी ने बताया कि छह माह पूर्व तथा उसके बाद उसने कई बार उसके साथ बलात्कार ( Rape in Rajasthan ) किया है। वह यह बात उसे बताने से डर गई क्योंकि तंत्र मंत्र की विधियों के कारण उसे कुछ पता ही नहीं चलता है। उसकी पत्नी को अश्लील वीडियो वायरल ( Video Viral ) करने की धमकियां देता रहा तथा ब्लैकमेल कर रहा है।

लोहावट पुलिस थाना ( Rajasthan Police ) में दर्ज हुआ मामला
रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीराम उसको भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर धमकाता है कि राजीनामा कर ले अन्यथा तुझे जान से मार दूंगा। रिपोर्ट पर लोहावट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : चूरू में पुलिस की हैवानियत! तत्कालीन थानाधिकारी सहित छह पुलिसवालों पर गैंगरेप का केस दर्ज

फोटो - प्रतिकात्मक