5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: राजस्थान के इस दिग्गज BJP नेता ने बंगाल में ढाया ‘कहर’! 28 में से 26 सीटें जीताकर उड़ाए विरोधियों के होश

West Bengal Election Results: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता, बेहतर प्रशासन और मजबूत नीतियां समय की आवश्यकता है। बंगाल की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना निर्णय दिया है, वह एक सकारात्मक बदलाव पर यकीन को दर्शाता है।

2 min read
Google source verification
West Bengal Election Results

जीत के बाद जश्न। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अहम भूमिका रही। शेखावत ने उत्तर बंगाल के 28 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से रणनीति बनाने और चुनाव प्रचार का कार्य किया। इनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे जिले शामिल थे। प्रथम चरण में इन 28 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। शेखावत ने दो महीने तक इन क्षेत्रों में काम किया।

यह वीडियो भी देखें

भारतवर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शेखावत ने कहा कि यह संपूर्ण भारतवर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। पश्चिम बंगाल में आए जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता देना चाहती है। बंगाल में परिवर्तन उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना। उन्होंने कहा कि बंगाल की भौगोलिक स्थिति बेहद महत्वपूर्ण है। एक ओर बंगाल की खाड़ी से जुड़ी लंबी तटीय सीमा तो दूसरी ओर नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं। ऐसे में इस क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा पूरे देश के लिए अहम हो जाती है।

शेखावत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता, बेहतर प्रशासन और मजबूत नीतियां समय की आवश्यकता है। बंगाल की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना निर्णय दिया है, वह एक सकारात्मक बदलाव पर यकीन को दर्शाता है। यह जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि एक नई दिशा तय करने का संकेत है, जहां विकास, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता मिले। उन्होंने कहा कि बंगाल का इतिहास गौरवशाली रहा है। कभी यही क्षेत्र व्यापार और संस्कृति का केंद्र था, जहां से ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपनी जड़े मजबूत की थीं। आशा है कि यह नया अध्याय राज्य को प्रगति, समृद्धि और स्थिरता की ओर ले जाएगा।

इनको दिया जीत का श्रेय

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति से मिला यह ऐतिहासिक बहुमत भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक और सपने के साकार होने के समान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बंगाल में पार्टी के प्रभारी भूपेंद्र यादव, महामंत्री सुनील बंसल के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को भी जीत का श्रेय दिया। गौरतलब है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले शेखावत ने भाजपा की जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि इस बार बंगाल में परिवर्तन निश्चित है और आम जनता ने इसके लिए मन बना लिया है।

शेखावत को इन सीटों का दायित्व मिला

शेखावत को उत्तर बंगाल की मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार उत्तर, कूचबिहार दक्षिण, सीतलकुची, दिनहाटा, नताबाड़ी, तूफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, अलीपुरद्वार, फालाकाटा, मदारीहाट, धूपगुड़ी, मयनागुड़ी, जलपाईगुड़ी, राजगंज, सीताई, डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल, नागराकाटा, कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, कुरसियांग, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी, सिलीगुड़ी, फांसीदेवा और चोपड़ा विधानसभा चुनाव का दायित्व मिला था। सीताई और चोपड़ा को छोड़कर सभी पर पार्टी जीती है।