1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

video : रंग लाई पत्रिका की मुहिम, नोरंगी देवी हुई बेडियों से आजाद

राजस्थान पत्रिका के 11 मार्च के अंक में जंजीरों से जकड़ी नौरंगी देवी शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग

Google source verification

मौके पर पहुंची चिकित्सा टीम व प्रशासन ने इलाज के लिए 108 एम्बूलेंस से किया जोधपुर रवाना

लालाराम देणोक

देणोक/जोधपुर .श्री लक्ष्मणनगर ग्राम पंचायत के गोदारों को ढ़ाणियों में हीराराम गायणा के घर पर पिछले दस सालों से मानसिक रूप से बीमार उनकी पुत्रवधु नौरंगी देवी लोहे की जंजीरों से जकड़ी हुई थी। उसे सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रशासन की उपस्थिति में इलाज के लिए 108 एम्बूलेंस से जोधपुर रेफर किया गया। गौरतलब हैं कि पिछले दस सालों से अपने घर से कुछ दूरी पर बनी कोटड़ी में जंजीरों से जकड़ी मानसिक रूप से कमजोर नौरंगी देवी व उसकी अन्य समस्याओं को लेकर राजस्थान पत्रिका के 11 मार्च के अंक में ‘जंजीरों से जकड़ी नौरंगी देवीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभाग ने उपखण्ड अधिकारी फलोदी के निर्देशानुसार गठित टीम में नायब तहसीलदार फलोदी हीराराम कुलदीप, कन्हैयालाल छींपा, पटवारी विश्रदान चारण, महिपाल डारा व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टीम से डॉ रोहित व्यास नर्सिग स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिले। इस दौरान मानसिक विक्षिप्त महिला के ससुर हीराराम गायणा, पुत्र सत्यनारायण गायणा ने बताया कि वे भी इनका इलाज करवाना चाहते है, इलाज की सहमति मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनके लिए एम्बूलेंस 108 की व्यवस्था करवानौरंगी देवी को जोधपुर एमडीएम अस्पताल के लिए रेफर किया।