1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : .मंदिर में दर्शन करने आया मानसिक बीमार पहाड़ी से गिरा, मौत

- मसूरिया पहाड़ी पर मेले के दौरान हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
,

.मंदिर में दर्शन करने आया मानसिक बीमार पहाड़ी से गिरा, मौत,.मंदिर में दर्शन करने आया मानसिक बीमार पहाड़ी से गिरा, मौत

जोधपुर।
बाबा रामदेव मेले के दौरान मानसिक बीमार एक व्यक्ति बुधवार सुबह मसूरिया पहाड़ी से गिर गया और उसकी मौत हो गई। देवनगर थाना पुलिस का कहना है कि उसका इलाज चल रहा था और वह मंदिर में धोक दर्शन के लिए आया था और फिर पहाड़ी पर जाकर गिरा है। (Masuriya Hill)
थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति मसूरिया पहाड़ी पर डाली बाई मंदिर के पास से नीचे गिर गया। सिर में चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए गए। जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। इस बीच, राजीव गांधी कॉलोनी से परिजन मोर्चरी पहुंचे और मृतक की शिनाख्त राजीव गांधी कॉलोनी निवासी बीरमराम भील 40 के रूप में की। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा।
दो-तीन शादियां कर रखी थी मृतक ने
पुलिस का कहना है कि मृतक मजदूरी करता था और मानसिक बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। वह मंदिर में दर्शन व धोक देने के लिए आया था। फिर संभवत: वह पहाड़ी पर चला गया, जहां से नीचे गिर गया। उसके आत्महत्या करने की आशंका है। मृतक ने दो-तीन शादियां कर रखी थी, लेकिन पत्नियों ने उसे छोड़ दिया था।

Story Loader