3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में सजा पक्षियों का सतरंगी संसार… देखें तस्वीरें

एक माह विलंब से आई जोधपुर के जलाशयों पर शिकारी पक्षियों की बहार

2 min read
Google source verification
migratory birds reached Jodhpur

पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा शिकारी पक्षी तापमान में गिरावट के साथ जोधपुर पहुंचने शुरू हो चुके हैं।

migratory birds reached Jodhpur

शीतकाल में मारवाड़ की जलवायु अनुकूल होने पर प्रवासी पक्षियों की तादाद बढऩे लगी है।

migratory birds reached Jodhpur

पक्षी विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में 59 प्रजाति के पक्षी विभिन्न जलाशयों पर डेरा डाल चुके हैं।

migratory birds reached Jodhpur

जोधपुर पहुंचे शिकारी पक्षियों में पश्चिम एशिया, साइबेरिया, तिब्बत, मंगोलिया और नेपाल से स्टेपी चील, अफ्रीका तथा यूरोपीय देशों से पैरिवेरियन, पराग्रीन फ ॉल्कन, इराक व कजाकिस्तान से विभिन्न प्रजातियों के बाज, हिमालय एवं मध्य पूर्व एशिया से बजर्ड की दस्तक जोधपुर में इस बार करीब एक माह विलंब से हुई है।

migratory birds reached Jodhpur

पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार इस बार शीतकाल में उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान एवं नेपाल में पाए जाने वाले शिकारी प्रजाति के स्नेक टोडी ईगल तथा ओसप्रे पक्षी भी जलाशयों के आसपास और केरू डंपिंग स्टेशन के पास नजर आए हैं।

migratory birds reached Jodhpur

हवा में शिकार करने वाले स्टेपी ईगल एवं पेराग्रीन फ ॉल्कन मुर्रा भी शहर के आसपास के क्षेत्रों में दस्तक दे चुके हैं।

migratory birds reached Jodhpur

मृत मवेशी खाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने वाले गिद्धों की संख्या में इस बार पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। इनमें लंबी गर्दन वाले सफेद पीठ वाले इजिप्शियन, राजगिद्ध, हिमालयन ग्रिफॉन, यूरोपियन ग्रिफॉन, सीनेरीयस प्रजाति के पक्षी नजर आए हैं।