जोधपुर. मानसून ट्रफ लाइन शुक्रवार को सामान्य स्थिति से उत्तर दिशा में शिफ्ट हो गई, जिससे अगले पांच दिन तक राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। विशेषकर जोधपुर सहित समूचे मारवाड़ में बारिश के आसार कम है। वर्तमान की मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, चंडीगढ़ से होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन 16 जुलाई को अपनी सामान्य स्थिति यानी राजस्थान के ऊपर आएगी, जब फिर से बारिश का नया स्पैल शुरू होने की उम्मीद है।