30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Motivational Story : जीवन में खुद ने किया संघर्ष और फिर 1500 बच्चों के लिए बनी मिसाल, अब मिला यह अवार्ड

Motivational Story : जब दुनियादारी की समझ भी थी तब संघर्ष में दिन बिताने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन हिम्मत नहीं हारी ओर समाज से लड़ते हुए 1500 बच्चों का बाल विवाह निरस्त करवाकर उनकी मददगार बनी। यह है सारथी ट्रस्ट की फाउंडर Dr. Kriti Bharti, हालही में इनको एक और अवार्ड दिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Motivational Story : जीवन में खुद ने किया संघर्ष और फिर 1500 बच्चों के लिए बनी मिसाल, अब मिला यह अवार्ड

Motivational Story : जीवन में खुद ने किया संघर्ष और फिर 1500 बच्चों के लिए बनी मिसाल, अब मिला यह अवार्ड

Motivational Story : महिला, बाल विकास और उद्यमिता समिति और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त की साहसिक मुहिम के लिए women heroes of nation award से नवाजा गया। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार Smriti Irani ने डॉ.कृति भारती को वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया। देश की चार महिलाओं में से राजस्थान से एकमात्र डॉ.कृति भारती को सम्मानित किया गया।


स्मृति इरानी ने World Top Ten Activist व बीबीसी की 100 Inspirational Women की सूची में शामिल डॉ.कृति भारती को सम्मानित करने के साथ ही बाल विवाह निरस्त की मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम में पीएचडी चैंबर का प्रतिनिधित्व प्रेसीडेंट प्रदीप मुल्तानी, डॉ अरुणा अभय ओसवाल, अध्यक्ष, डब्ल्यूसीडी एंड ई समिति, डॉ ब्लॉसम कोचर, सह-अध्यक्ष, डब्ल्यूसीडी और ई समिति, प्रीति सलूजा, सह-अध्यक्ष, मध्य प्रदेश चैप्टर, नंदिता जैन,सह-अध्यक्ष और डॉ योगेश श्रीवास्तव के साथ ही देशभर के नामचीन उद्योगपति वर्चुअल मौजूद रहे।

डॉ.कृति भारती के साथ ही पद्मश्री अवॉर्डी केएनयूसी बैंक एमडी लखीमी बरूआ, शिक्षाविद डॉ.मोना माथुर और स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ एक्विनास एडासेरी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ.कृति भारती ने 1500 से अधिक बाल विवाह रूकवाए हैं। जिसे कई रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। उन्हें कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है

डॉ. कृति भारती का संघर्ष काफी लम्बा है। ये देश में कई राज्यों के साथ विदेशों में भी अपनी बात कई फोरम पर रख चुकी है। इनके सम्मान में विश्व प्रसिद्ध चॉकलेट ब्रांड हर्शी ने भी अपना स्पेशल एडिशन निकाला था।

Story Loader