
जोधपुर के खेड़ापा थानान्तर्गत सोयला के समीप चटालिया गांव के खिलिया नाडा में बकरियां चराने के दौरान चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में नाबालिग बहन भी कूद गई, लेकिन गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सोयला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थानाधिकारी लाखाराम ने बताया कि चटालिया गांव निवासी प्रकाश (18) पुत्र भोलाराम नायक व उसकी चचेरी बहन बतू (13) पुत्री सोनाराम सुबह बकरियां चराने के लिए अपने घर से निकले थे।
वे गांव से चटालिया खुर्द मार्ग पर खिलिया नाडा के पास पहुंचे, जहां प्रकाश नहाने के लिए नाडा में उतरा, लेकिन पांव फिसलने से वह नाडा में डूब गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन चचेरी बहन बतू भी पानी में कूद गईं, लेकिन पानी गहरा होने से दोनों ही डूबने लगे। इसका पता लगने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और फिर मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्हें सोयला की पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी व पोस्टमार्टम की सुविधा न होने से दोनों को बावड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। परिजन भी वहां पहुंचे। मर्ग दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपे।
पुलिस का कहना है कि खिलिया नाडा व आस-पास मिट्टी का खनन हो रखा है। इससे खड्ढ़े बने हुए हैं। जिनमें बारिश का पानी जमा हो रखा है। यह खनन अवैध रूप से किए गए हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अवैध खनन के प्रति रोष भी व्यक्त किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की।
Updated on:
25 Oct 2024 11:19 am
Published on:
09 Aug 2024 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
